Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ओलिंपिक: इस खुशी में इनका भी हक है... हॉकी में ब्रॉन्ज मिलने के बाद ट्रेंड हुए नवीन पटनायक

भुवनेश्वर तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने के बाद एक बार फिर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सुर्खियों में हैं। ओलिंपिक में हॉकी के ब्रॉ...

भुवनेश्वर तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने के बाद एक बार फिर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सुर्खियों में हैं। ओलिंपिक में हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद इतिहास बनाया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस जीत को भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर की वापसी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने हॉकी में फिर से जान फूंकने के लिए ओडिशा सरकार का आभार जताया। दरअसल ओडिशा सरकार ने साल 2018 में हॉकी इंडिया के साथ 5 साल का करार किया और सभी नैशनल टीमें- जूनियर, सीनियर, मेंस और विमिन के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की डील तय की थी। यह करार 2023 तक है। इसके अलावा ओडिशा सरकार वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग, रिहैब फैसिलिटी, प्रैक्टिस पिच और टूर्नामेंट्स के जरिए भी हॉकी को नया जीवन दे रही है। आगे पढ़िए ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन- एक यूजर ने नवीन पटनायक को टैग करते हुए लिखा, हॉकी इंडिया को स्पॉन्सर करने के लिए थैंक यू सर और ओडिशा सरकार। यह मेडल नवीन पटनायक के लायक है। चंद्रशेखर मुंडा नाम के यूजर ने लिखा, चक दे इंडिया और हॉकी को जिंदा रखने के लिए ओडिशा सरकार का धन्यवाद। थैंक यू सर नवीन पटनायक। मयंक पोरवाल नाम के यूजर ने लिखा, 'ओडिशा सरकार द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। यह हमें सिखाता है कि अगर हमारे पास कुछ हासिल करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो क्या किया जा सकता है।' सेलवम नाम के यूजर ने लिखा, 'भारतीय हॉकी को अथक समर्थन के लिए आपका धन्यवाद। नवीन पटनायक आप प्रशंसा के पात्र हैं।' मोहक देशपांडे नाम के यूजर ने लिखा, 'ऐतिहासिक जीत के लिए टीम को बधाई। हो सकता है कि यह इस खेल का टर्निंग पॉइंट हो और हमें हॉकी के और अधिक मैदान मिले। विशेष रूप से नवीन पटनायक का जिक्र, उन्होंने ओडिशा को नक्शे पर ला खड़ा किया है।' 2013 से हॉकी को प्रमोट कर रही ओडिशा सरकार ओडिशा काफी पहले से भी हॉकी को प्रमोट कर रहा था। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी जब हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में राज्य के दो कॉर्पोरेशन ने मिलकर कलिंगा लैंसर्स की फ्रेंचाइजी ली थी। 2014 में ओडिशा ने प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी को होस्ट किया। इसके बाद ओडिशा ने दो बड़े इवेंट- 2017 में हॉकी वर्ल्ड लीग और 2018 में हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित हुए। साथ ही 2023 मेंस हॉकी वर्ल्ड कप भी भुवनेश्वर और राउरकेला में होस्ट करने की तैयारी है। नवीन पटनायक ने खिलाड़ियों से की बात ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों से टेलिफोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, 'ब्रिलिएंट इन ब्लू। 41 साल के लंबे इंतजार के बाद हमें ओलिंपिक में पदक दिलाने के लिए शानदार जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। तोक्यो ओलिंपिक में यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3yt0CmG
https://ift.tt/3Cjbwhh

No comments