Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

संदीप उर्फ काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकानों और मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस

सहारनपुर दिल्ली पुलिस द्वारा सात लाख के इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी की सहारनपुर से गिरफ्तारी से अनजान रही जनपद की पुलिस अब उसके स्थ...

सहारनपुर दिल्ली पुलिस द्वारा सात लाख के इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी की सहारनपुर से गिरफ्तारी से अनजान रही जनपद की पुलिस अब उसके स्थानीय ठिकानों की जांच पड़ताल में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से सहारनपुर की एसओजी संपर्क कर उसके ठिकानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर शरण देने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। दिल्ली की स्पेशल सेल को संदीप को गिरफ्तार किए हुए 48 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं। एसएसपी का कहना है कि एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। संदीप उर्फ काला सहारनपुर में कहां शरण लिए हुए था और उसे दिल्ली की स्पेशल टीम कहां से उठा कर ले गई है, इसकी जांच की जा रही है। काला के खिलाफ दिल्ली में लूट हत्या के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात का यूपी ,हरियाणा, दिल्ली, पंजाब तक आंतक था। पुलिस पर फायरिंग कर चल रहा था फरार गौरतलब है कि हरियाणा में कुख्यात लारेंस बिश्नोई और राजू बसौदी सहित गैंग के प्रमुख सदस्य संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस फरीदाबाद अदालत में पेश करने लाई थी। यहां पेशी के बाद वापस ले जाते समय गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर काला जठेडी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। सूत्रों का कहना है कि ही लारेंस बिश्नोई और राजू बसौदी गैंग की कमान संभाल रहा है। चर्चा है कि कुख्यात काला सहारनपुर जिले में शरण लिए हुए था। लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। शुक्रवार की दोपहर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेडी को सहारनपुर से गिरफ्तार करना बताया है। हालांकि एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा काला की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। देवबंद या बडगांव को बना रखा था शरणस्थली? अनुमान लगाया जा रहा है कि संदीप उर्फ काला देवबंद या बडगांव क्षेत्र में छिपा हुआ था और यहीं से अपने गैंग को चला रहा था।हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।सहारनपुर की पुलिस खुद सन्दीप की गिरफ्तारी से हैरान हैं।मामले की गहन जांच शुरू की गई है। क्राइम ब्रांच कर रही है मामले की जांच-एसएसपी संदीप उर्फ काला जठेडी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा का कहना है कि मामला हमारी जानकारी में नहीं है। दिल्ली पुलिस ने काला जठेडी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से संपर्क कर काला जठेडी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि काला जठेडी सहारनपुर में रहा होगा तो उसके ठिकानों और शरणदाताओं को तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच की टीम को इस काम में लगा दिया गया है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3A2vIlP
https://ift.tt/3xevWUP

No comments