करनाल हरियाणा के करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को चल रही है। सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे क...

करनाल हरियाणा के करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को चल रही है। सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध कर रहे किसानों पर करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में 36 से ज्यादा किसान घायल हो गए थे। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से आज के दिन करनाल में पूरे हरियाणा प्रदेश की मीटिंग का ऐलान किया था। और इस बर्बरता के खिलाफ कड़ा फैसला लिए जाने की बात कही थी। किसानों पर लाठीचार्ज और SDM आयुष सिन्हा के 'सिर फोड़ देना' वाले वायरल वीडियो लेकर आक्रोश है। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज में 36 से ज्यादा किसान घायल हो गए थे। किसान नेता राकेश टिकैत ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि इस तरह किसानों पर लाठीचार्ज करके सरकार क्या साबित करना चाह रही है? इस घटना से जाहिर होता है कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है। टिकैत ने कहा, 'देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है। तालिबानों के कमांडर यहां मौजूद हैं। इन कमांडरों की पहचान करनी होगी।' करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। भिवानी में किसानों ने घटना के विरोध में कितलाना टोल पर जाम लगा दिया। वहीं जींद जिले में किसानों ने कई सड़कों पर यातायात बाधित कर दी। भारतीय किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों को डरा-धमकाकर अपने हकों से वंचित रखना चाहती है। लेकिन किसान अब अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3zvh72b
https://ift.tt/3gEStVB
No comments