Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बिहार की इस बेटी को बूझो तो जानें, हिंट्स- बड़े राजनेता की लाडली सोशल मीडिया पर CM नीतीश को कर देती है बेदम

पटनाबिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक फैमिली इन दिनों सुर्खियों में है। जी हां! आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं यहां बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लाल...

पटनाबिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक फैमिली इन दिनों सुर्खियों में है। जी हां! आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं यहां बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार की ही बात हो रही है। लालू-राबड़ी फैमिली में दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच इस बात की जंग दिख रही है कि दोनों में कौन है पार्टी का असली उत्तराधिकारी है। भाइयों के बीच जगजाहिर जंग में तीसरा नाम रोहिणी आचार्य का भी पिछले एक साल से सुर्खियों में है। रोहिणी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेती हैं। राजनीतिक गलियारे में इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि मीसा भारती के बाद रोहिणी लालू यादव की दूसरी बेटी होगी जो पॉलिटिक्स में आने को आतुर है।

लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सौम्य, सुंदर और मासूम सी दिखने वाली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) सोशल मीडिया पर तीखे पोस्ट लिखती हैं। उनके पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) पर सीधे-सीधे अटैक होता है। इतना ही नहीं रोहिणी सोशल मीडिया के जरिए आरजेडी (RJD) के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने का काम करती हैं।


बिहार की इस बेटी को बूझो तो जानें, हिंट्स- बड़े राजनेता की लाडली सोशल मीडिया पर CM नीतीश को कर देती है बेदम

पटना

बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक फैमिली इन दिनों सुर्खियों में है। जी हां! आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं यहां बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार की ही बात हो रही है। लालू-राबड़ी फैमिली में दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच इस बात की जंग दिख रही है कि दोनों में कौन है पार्टी का असली उत्तराधिकारी है। भाइयों के बीच जगजाहिर जंग में तीसरा नाम रोहिणी आचार्य का भी पिछले एक साल से सुर्खियों में है। रोहिणी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेती हैं। राजनीतिक गलियारे में इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि मीसा भारती के बाद रोहिणी लालू यादव की दूसरी बेटी होगी जो पॉलिटिक्स में आने को आतुर है।



सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर खूब अटैक करती हैं रोहिणी
सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर खूब अटैक करती हैं रोहिणी

सौम्य, सुंदर और मासूम सी दिखने वाली रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर तीखे पोस्ट लिखती हैं। उनके पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधे-सीधे अटैक होता है। इतना ही नहीं रोहिणी सोशल मीडिया के जरिए आरजेडी के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने का काम करती हैं।



नीतीश कुमार को कुर्सी छोड़ने की दे चुकी हैं नसीहत
नीतीश कुमार को कुर्सी छोड़ने की दे चुकी हैं नसीहत

रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर तीखे पोस्ट लिखती हैं इसका अंदाजा उनके इस पुराने पोस्ट से समझा जा सकता है। 2 जून 2021 को रोहिणी ने ट्वीट किया था- 'दिल पर हाथ रख कर पूछिए सरकार. क्या आप इस कुर्सी के काबिल हो..? जब संभल नहीं रहा है राज्य. अपनी अंतरात्मा को जगा कर. क्यों नहीं कुर्सी से उतर जाते जनाब.?'



रोहिणी पॉलिटिक्स में होंगी लॉन्च?
रोहिणी पॉलिटिक्स में होंगी लॉन्च?

रोहिणी आचार्य जिस तरह से सोशल मीडिया के जरिए एक्टिव रहती हैं उसे देखते हुए अक्सर ये सवाल उठता रहता है कि क्या लालू-राबड़ी अपनी इस लाडली को पॉलिटिक्स में लॉन्च करेंगे। हालांकि अब तक इसके कोई संकेत नहीं दिखे हैं। लेकिन लालू फैमिली के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लालू यादव चारा घोटाला में जब जेल गए थे तब उन्होंने सबको चौंकाते हुए पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था।



मीसा के 'फेल' होने और तेजप्रताप के नेचर को देखते हुए रोहिणी से उम्मीदें
मीसा के 'फेल' होने और तेजप्रताप के नेचर को देखते हुए रोहिणी से उम्मीदें

लालू प्रसाद यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती को पहले ही राजनीति में लॉन्च कर चुके हैं। मीसा की लॉन्चिंग के लिए लालू ने रामकृपाल यादव जैसे पुराने मित्र और कद्दावर नेता तक को खुद से अलग होने दिया। लालू ने मीसा की ग्रैंड लॉन्चिंग के लिए उन्हें पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। यह सीट रामकृपाल यादव के पास लंबे समय से रही है। अपना टिकट कटता देख रामकृपाल यादव नाराज हो गए और बीजेपी के टिकट पर मीसा के खिलाफ ना केवल मैदान में उतरे बल्कि उन्हें अच्छे मतों के अंतर से पराजित भी किया। इसके बाद मीसा ने सेफ पॉलिटिक्स करने का फैसला लिया और वह राज्यसभा की सांसद बनकर राज्य की राजनीति में अपनी सक्रियता कम कर चुकी हैं। इसके अलावा बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लगातार पार्टी के भीतर छोटे भाई तेजस्वी यादव के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में अक्सर ये चर्चाएं शुरू होती हैं कि लालू यादव रोहिणी आचार्य को पॉलिटिक्स में लॉन्च कर सकते हैं।



राबड़ी के विकल्प के रूप में पार्टी में आएंगी रोहिणी?
राबड़ी के विकल्प के रूप में पार्टी में आएंगी रोहिणी?

बिहार की राजनीति में आरजेडी जब अपने चरम पर थी तब लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी के रोल को भी माना जाता रहा। क्योंकि राबड़ी देवी राज्य के महिला वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ने में अहम रोल निभाती थीं। इस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार महिला वोटरों को अपने पाले में करने वाले फैसले लेते जा रहे हैं। वहीं राबड़ी देवी के सक्रिय राजनीति से दूर होने के बाद आरजेडी में कोई ऐसी महिला चेहरा नहीं है जो नीतीश के प्रति महिला वोटरों के झुकाव का मजबूती से जवाब दे पाए। ऐसे में स्वभाविक है कि आरजेडी नेतृत्व इस बात को समझ रहा होगा कि उन्हें भी महिला वोटरों को अपने साथ लाने के लिए राबड़ी देवी के विकल्प की जरूरत है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लालू यादव आरजेडी की भलाई में रोहिणी आचार्य को राबड़ी देवी के विकल्प के रूप में पार्टी से जोड़ेंगे।



रोहिणी आचार्य को डेप्युटी सीएम बनाने की हो चुकी है चर्चा
रोहिणी आचार्य को डेप्युटी सीएम बनाने की हो चुकी है चर्चा

2016-17 में नीतीश कुमार के साथ सरकार चलाने के दौरान तत्कालीन डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव का नाम बेनामी संपत्ति मामले में आया था। तब मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि लालू यादव पार्टी और परिवार की छवि सुधारने के लिए तेजस्वी यादव की जगह रोहिणी आचार्य को डेप्युटी सीएम बनवाएंगे। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं। उस दौरान बेनामी संपत्ति के मामले में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा और दामाद शैलेश कुमार के नाम भी शामिल थे। इसी वजह से रोहिणी आचार्य का नाम डेप्युटी सीएम की पोस्ट के लिए उठा था।



रोहिणी आचार्य की फैमिली डिटेल
रोहिणी आचार्य की फैमिली डिटेल

रोहिणी आचार्य लालू यादव और राबड़ी देवी की दूसरे नंबर की बेटी हैं और डॉक्टर हैं। लालू यादव ने रोहिणी आचार्य की एमबीबीएस कंप्लीट होने से पहले ही शादी करा दी थी। रोहिणी के ससुर राय रणविजय सिंह इंकमटैक्स विभाग में बड़े अफसर रहे हैं। वहीं रोहिणी के पति समरेश सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शादी के वक्त समरेश अमेरिका में जॉब करते थे। राय रणविजय सिंह लालू यादव के पुराने मित्र भी रहे हैं। रोहिणी ने जमशेदपुर के एमजीएम से एमबीबीएस की हैं। कुछ साल पहले तक रोहिणी आचार्य अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती थीं। समरेश एवरकोर पार्टनर्स, जीएमआर, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसी जगहों पर अच्छे पदों पर जॉब कर चुके हैं। माना जाता है कि लालू यादव को चारा घोटाले में सजा होने के बाद से रोहिणी दिल्ली शिफ्ट हो गई हैं। रोहिणी आचार्य के तीन बच्चे भी हैं जिनकी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

तस्वीर साभार: खबर में प्रयोग की गई सभी तस्वीरें रोहिणी आचार्य के फेसबुक पेज से ली गई है।





from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3jqlupU
https://ift.tt/3zoUwEs

No comments