Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मिजोरम के सांसद पर दर्ज FIR वापस... तो क्या असम-मिजोरम में कम हो गई तल्खी?

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सीमा विवाद के बीच मिजोरम से राज्यसभा सांसद के. वनलावेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस ले...

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सीमा विवाद के बीच मिजोरम से राज्यसभा सांसद के. वनलावेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने का निर्देश दिया है। इससे पहले मिजोरम सरकार ने भी सीएम सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने पर सहमति जताई थी। सरमा ने कहा, 'मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा की तरफ से जारी किए गए बयानों को देखा है, जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाए जाने की इच्छा जाहिर की है। असम भी हमेशा से ही पूर्वोत्तर राज्यों की एकता को बरकरार रखना चाहता है। हम भी सीमा पर शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।' असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'इसी के तहत मैंने असम पुलिस को मिजोरम से राज्यसभा सांसद के. वनलावेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने का निर्देश दिया है। हालांकि आरोपी पुलिस अधिकारियों के दर्ज मामला जारी रहेगा।' वहीं मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने सरमा को भाई की तरह बताते हुए कहा कि वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। पढ़ें: जोरामथांगा ने अपनी सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि असम के कछार जिले के साथ लगते मिजोरम के कोलासिब जिले में राज्य के अनिवासी व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत हमेशा एक रहेगा। सीमा विवाद को लेकर संघर्ष के बाद मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम सरमा और पुलिस के 6 अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न आरोपों में वायरेंगटे थाने में 26 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष में पांच पुलिसकर्मियों सहित सात लोग मारे गए थे।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3rLvGvH
https://ift.tt/3igl8Bq

No comments