चूरू। राजस्थान के चूरू में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की को उसके ही सगे चाचा ने अग...

चूरू। राजस्थान के चूरू में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की को उसके ही सगे चाचा ने अगवा किया। फिर पांच लाख रूपये में सौदा किया। और जब लड़की को इसकी भनक लगी तो हैवान बन गया। लड़की के साथ अपने तीन दोस्ताें के संग चाचा ने गैंगरेप किया।उसके साथ इस दौरान बेरहमी से मारपीट भी की गई। इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ चूरू के महिला थाने पहुंची। पीड़िता ने 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 376 डी, 370, 323, 328, 343, 511 तथा पॉक्सो की संगीन धाराओं में 4 नामजद सहित 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर की एक 16 वर्षीय लड़की 28 जून 2021 को अगवा हुई थी। उसका 26 वर्षीय चाचा साजिशाना तरीके से बहलाफुसलाकर अगवाकर हनुमानगढ़ जिले के अपने गांव ले गया। आरोपी चाचा ने बहाना बनाया कि बालिका की चाची बीमार है। इस बीच आरोपी चाचा ने बालिका का पांच लाख रूपये में सौदा तय कर दिया। 24 जुलाई को जब बालिका को भनक लग गई। उसे पता चला कि उसका चाचा पांच लाख रूपये लेकर सरदारशहर के किसी व्यक्ति से उसकी शादी करवाना चाहता है। इसके बाद लड़की आरोपी चाचा के चंगूल से निकलकर पैदल ही वहां से भाग निकली। आरोपी चाचा और उसके साथी ने लड़की का पीछा किया। और नहर के किनारे उसे पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की को गांव घुमडवाली के एक मकान में लाया गया। वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गयी। और उसे जबरन नशे की गोली देकर चाचा, उसके साथियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की वारदात के बाद बालिका के शरीर को गर्म लोहे से भी दागा गया। 3 अगस्त को बालिका की ताई ने उसके मां-बाप को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उसके मां-बाप लड़की को चूरू लेकर पहुंचे। जहां लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3s961gJ
https://ift.tt/3AkHTup
No comments