बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जिले के नरोरा में स्थित गंगा किनारे बांसी घा...

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जिले के नरोरा में स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर सोमवार को किया जाएगा। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे तक नरौरा पहुंच जाएगा। यहां गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। अंतिम संस्कार में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायको के पहुंचने की संभावना है। नरोरा थाना क्षेत्र में हेलिकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए 4 हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। कल्याण सिंह के देहावसान की खबर मिलने के बाद से ही कमिश्नर डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती सहित अनेक अधिकारी नरोरा में सुरक्षा और तमाम व्यवस्थाओं को कराने में जुटे हैं। डीएम ने अंतिम संस्कार और आने वाले VVIP को लेकर से अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि नरौरा गंगा किनारे स्तिथ गेस्ट हाउस में VVIP के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। नरौरा में बासी घाट के निकट शीशमहल गेस्ट हाउस की भी साफ-सफाई, रंगाई पुताई की जा रही है। चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतरौली से पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। तदोपरान्त बांसी घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है। बांसी घाट पर अधिकारियों का जमावड़ा पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार को लेकर नरोरा के बांसी घाट पर तैयारियां चल रही हैं। यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाले वीवीआईपी के लिए चार हेलीपैड बनवाए जा रहे हैं। ताकि हेलिकॉप्टर से आने वाले VVIP को लैंडिंग में कोई समस्या न हो। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार और अंतिम संस्कार में आने वाले VVIP की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बाकायदा अतिरिक्त मैजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाया गया है। सड़क मार्ग पर भी यातायात समेत सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम रविन्द्र कुमार ने PWD और नरौरा नगर पंचायत के अधिकारियों को सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। आनन-फानन में सड़कों के गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है जबकि जर्जर सड़कें भी दुरुस्त की जाने लगी है। विभागीय अधिकारी सड़को को गड्ढा मुक्त बनाने में लगे है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3sEVmui
https://ift.tt/3j8x5K7
No comments