Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

72 घंटे की बारिश से पानी-पानी हुआ झारखंड, सड़क बना तालाब, कई मकान डूबे

रवि सिन्हा, रांची झारखंड में करीब 72 घंटे तक लगातार बारिश () से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बस पानी ही पानी नजर आ रहा। कहीं सड़...

रवि सिन्हा, रांची झारखंड में करीब 72 घंटे तक लगातार बारिश () से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बस पानी ही पानी नजर आ रहा। कहीं सड़कों पर जलजमाव हो गया, तो कहीं निचले इलाकों में पानी भर गया। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर में हुई बारिश से राजपथ पर अरगोड़ा चौक के पास जलजमाव से तालाब जैसा नजारा देखने को मिला। बारिश के पानी में सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से डूब गया। पानी इतना भर गया कि बाइक सवार सड़क की दूसरी तरफ से आना-जाना करते देखे गये। पैदल चलने वालों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसलिए हुई सूबे में जोरदार बारिश रात से हुई लगातार बारिश के बाद बुधवार सुबह शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न नजर आए। चान्हो में सिलागाई नदी उफान पर है। जलस्तर पुल से चार फीट नीचे रह गई है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मॉनसून सीजन में पहली बार डीप डिप्रेशन बना है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। जिसके असर से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। डीप डिप्रेशन समुद्र में तूफान बनने से पहले की स्थिति है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से बारिश में कमी आएगी और तीन-चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। भारी बारिश से फसल को नुकसान पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 128.4 मिमी कुड़ू में हुई। मांडर 126.2, अड़की में 115 मिमी, लोहरदगा में105.6 मिमी, लातेहार में 105 मिमी, रामगढ़ में 104.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। रांची में 58 मिमी बारिश हुई। रांची में 1 जून से लेकर 15 सितंबर तक 1404 मिमी बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश से जहां धान के फसल लहलहा गए हैं वहीं सब्जी उत्पादकों के चेहरे पर मायूसी है। बारिश के कारण खेतों में तैयार सब्जियां नष्ट हो गयी है, जिसके कारण सब्जियों की कीमत में भी इजाफा होने की उम्मीद है। सभी डैम और नदियां उफान पर बारिश के कारण हजारीबाग की कई नदियों में बाढ़ से हालात हैं। तोपचांची झील, मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इधर, जमशेदपुर में खरकई नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। वहीं, जमशेदपुर शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जुगसलाई और बागबेड़ा में सुबह तक कई घरों में पानी भर गया है। चक्रधरपुर मेंसंजय नदी उफान में है। जबकि चाईबासा में कई जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nD58wj
https://ift.tt/3Aa9VZL

No comments