Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar News : CM नीतीश से PM मोदी को जन्मदिन की सौगात, 30 लाख लोगों को वैक्सीन और 70 ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिलिब्रेट किया। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। इ...

पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिलिब्रेट किया। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस मौके पर बिहार में मेगा कोरोना वैक्‍सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। पीएम के जन्मदिन पर मेगा टीकाकरण अभियान पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मेगा कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसके तहत प्रदेश के लाखों लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार में होने वाले वैक्सीनेशन कैंपेन की जानकारी देते हुए कहा कि महाअभियान कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार शामिल हैं। 70 ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन किया गया मंगल पाण्डेय ने बताया कि बिहार में 122 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाने हैं। जिसमें 70 का लोकार्पण किया गया। बाकी बचे ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द चालू कर लिए जाएंगे। महाटीकाकरण अभियान के लिए लगभग 14 हजार 500 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 50 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया है। बिहार में अबतक 4 करोड़ 63 लाख लोगों को टीका बिहार में अबतक 4 करोड़ 63 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इस महीने के अंत तक साढ़े पांच करोड़ के टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया जाएगा। छह माह-छह करोड़ के अभियान के लक्ष्य को समय से पहले हासिल कर लिया जाएगा। लोगों की सजगता के कारण कोरोना पॉजिटिवों की संख्या राज्य में अब दो अंकों पर सिमट कर रह गई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3lxPa43
https://ift.tt/2Xmo1ss

No comments