Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बंगाल में BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला, ममता सरकार से गवर्नर के चुभते सवाल

कोलकाता पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह हुई है, जिसके बाद पुलिस ...

कोलकाता पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह हुई है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। वहीं राज्यपाल ने सांसद के घर पर हुए हमले को लेकर कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। राज्यपाल ने कहा है कि ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। अर्जुन सिंह के घर पर मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने तीन क्रूड बम फेंके थे। घटना के बाद कुछ देर के लिए यहां पर अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फरेंसिक टीम के साथ मिलकर अपनी पड़ताल शुरू की। इस दौरान घर के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घर के बाहर सख्त सुरक्षा इंतजाम बम विस्फोट की घटना के बाद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस के अधिकारी हमला करने वाले लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। राज्यपाल ने उठाए कई सवाल अर्जुन सिंह के घर के बाहर हुए धमाकों पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था के इंतजामों को घेरा। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा,'पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं दे रही है। सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम विस्फोट होना चिंताजनक और कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ा सवाल है। मैं इस मामले में बंगाल पुलिस की ओर से तत्कालिक कार्रवाई की उम्मीद करता हूं। उनकी (अर्जुन सिंह) की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है।'


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2WZGDhI
https://ift.tt/3l6vOTh

No comments