नई दिल्ली/पटना लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद पिता रामविलास पासवान के नाम पर अलॉट दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगला को खाली करने के मूड में...

नई दिल्ली/पटना लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद पिता रामविलास पासवान के नाम पर अलॉट दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगला को खाली करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। चिराग ने 12 जनपथ के इस बंगले में पिता रामविलास पासवान की मूर्ति लगवा दी है। चिराग के इस कदम के बाद दिल्ली से पटना तक उनकी मंशा की चर्चा शुरू हो गई। स्व. रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित यह बंगला अब केंद्रीय आईटी एवं रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। 30 साल से रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित था बंगला रामविलास पासवान देश के ऐसे नेता रहे हैं जो 1990 के दशक से केंद्र में बनने वाली लगभग सभी सरकारों में मंत्री रहे हैं। इस वजह से करीब 30 साल से यह बंगला उन्हीं के नाम पर अलॉट रहा। पिछले साल केंद्रीय मंत्री रहते हुए रामविलास पासवान का निधन हो गया था, जिसके बाद यह बंगला केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। फिलहाल इस बंगले में चिराग पासवान अपनी मां के साथ रहते हैं। चिराग पासवान को नोटिस भेजकर यह बंगला खाली करने को कहा जा चुका है, लेकिन उनका मूड कुछ और ही दिख रहा है। नोटिस मिलने के बाद चिराग पासवान ने जवाब देने के बजाय इस बंगले में रामविलास पासवान की मूर्ति लगवा दी है। चिराग को नोटिस मिले हुए 20 दिन से ज्यादा समय बीत चुके हैं। पहले पशुपति को आवंटित हुआ था यह बंगला भतीजे चिराग पासवान को पार्टी में हाशिए पर ढकेल कर केंद्रीय मंत्री बने पशुपति कुमार पारस को उनके भाई की जगह केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। पशुपति को ना केवल रामविलास पासवान वाला पोर्टफोलियो मिला बल्कि उन्हें वही बंगला भी अलॉट हुआ है। हालांकि पशुपति पारस ने यह बंगला लेने से इनकार कर दिया हे। पशुपति ने कहा कि जब वह इस बंगले में रहेंगे तो उन्हें भाई रामविलास पासवान बहुत याद आएंगे। इसके बाद यह बंगला अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3h9hIj4
https://ift.tt/3zQSQE2
No comments