Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

'किसान यूनियन नक्सली'...बयान पर फंसे सुखबीर सिंह बादल, विडियो वायरल

चंडीगढ़ पंजाब में सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की कवायद में जुटे अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाब में वायरल हो...

चंडीगढ़ पंजाब में सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की कवायद में जुटे अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाब में वायरल हो रहे विडियो में वह किसान नेताओं को ललकारते हुए नजर आते हैं। यह विडियो सत्तारूढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता वायरल कर रहे हैं। हालांकि अकाली दल के कई नेता सुखबीर बादल के बचाव में आगे आ गए हैं। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल की मोगा रैली में हंगामा हुआ था। किसानों के सुखबीर का विरोध करने के बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था। यह विवाद काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच सुखबीर ने पंजाब के लुधियाना जिले में हुई एक रैली में कहा कि हम अमन-शांति और भाईचारा चाहते हैं लड़ाई नहीं। अगर मैं एक इशारा कर दूं तो यह ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे, लेकिन नहीं, हम शांति चाहते हैं। सुखबीर के अनुसार किसान यूनियन वाले किसान ही नहीं हैं, बल्कि वे तो नक्सली हैं। कांग्रेस पर लगाया आरोप सुखबीर बादल जब बयानों को लेकर घिरे तो अकाली दल उनके बचाव में आ गया। पार्टी प्रवक्ता और ट्रेड विंग के प्रधान एनके शर्मा ने बादल का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विडियो से छेड़छाड़ करके इन्हें जारी किया है। वह किसान आंदोलन के साथ हैं। 'किसानों के हित में छोड़ा एनडीए' किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए हमने बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन छोड़ा। कांग्रेस उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसे गलत विडियो पेश कर रही है। इसी बीच किसानों के विरोध के चलते सुखबीर सुखबीर बादल ने पांच दिन के लिए रैलियों के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। भड़के किसान नेता बोले- हमने कॉल दी तो खड़े नहीं हो पाएंगे सुखबीर किसान संगठनों को सुखबीर बादल का बयान नागवार लगा है। किसान नेता मंजीत सिंह राय ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल अपने बयानों के जरिए किसानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें चुनौती देते हैं कि अगर हमने कॉल दी, तो उनके लिए पंजाब में खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा लगता है कि वह बीजेपी के गुप्त समर्थन से बोल रहे हैं और पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सभी राजनीतिक दल चुनाव की घोषणा होने तक रैलियां बंद कर दें।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3tkvzYz
https://ift.tt/3thXQzd

No comments