रामपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 81 वर्षीय अजीज कुरैशी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। अजीज कुरैशी शनिवार को सपा सांसद आज...

रामपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 81 वर्षीय अजीज कुरैशी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। अजीज कुरैशी शनिवार को सपा सांसद आजम खान के घर पहुंचे थे और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की। आजीज कुरैशी के खिलाफ केस भाजपा सदस्य आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में रविवार रात उनके खिलाफ तहरीर दी थी। मिजोरम के रहे हैं राज्यपाल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य कुरैशी ने 2014-15 में मिजोरम के 15वें राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। वह शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा से उनके आवास पर मिलने रामपुर आए थे। बाद में, मीडिया को संबोधित करते हुए, अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया था। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आकाश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि कुरैशी ने सीएम योगी पर जो टिप्पणी की वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उससे दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है और यहां तक कि सांप्रदायिक दंगे भी हो सकते हैं। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस आकाश की तहरीर पर धारा 153 ए (धर्म, जाति आदि के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153 बी (राष्ट्रीय एकता को भंग करने का प्रयास) 124 ए (देशद्रोह) और 505 ए (बी) (लोगों की बीच डर पैदा करना) के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने कहा कानून होगी कार्रवाई रामपुर के अतिरिक्त एसपी संसार सिंह ने बताया कि आकाश सक्सेना ने यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुशी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी और प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हम कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3tgMICq
https://ift.tt/3n7vBlK
No comments