अजमेर। अश्लील वीडियो केस में निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी और एक महिला कांस्टेबल की पुलिस रिमांड शुक्रवार को पूरा हो रहा है। राजस्थान पुलिस...

अजमेर। अश्लील वीडियो केस में निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी और एक महिला कांस्टेबल की पुलिस रिमांड शुक्रवार को पूरा हो रहा है। राजस्थान पुलिस दोनों आरोपियों को अब कोर्ट में पेश करेगी। उधर, पुलिस विभाग की ओर से इन्हें सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। दोनों पर अजमेर जिले केपुष्कर स्थित वेस्टिन रिजॉर्ट में 6 साल के बच्चे के सामने अश्लील हकरते करने का आरोप है। राजस्थान पुलिस के मुखिया ने सैनी और महिला कांस्टेबल की बर्खास्तगी के लिए फाइल गृह विभाग को भेज दी है। महिला कांस्टेबल और हीरालाल सैनी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एटीएस एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल का रिमांड शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनी के ब्यावर स्थित सरकारी आवास से मिले मोबाइल और पेन ड्राइव की टेक्निकल टीम जांच कर रही है। बाद में इन्हें एफएसएल भी भेजा जाएगा। मोबाइल और पेन ड्राइव में सैनी के खुद के और अन्य पोर्न वीडियो मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच का बिंदु पॉक्सो पर आधारित है। इसी संबंध में जांच चल रही है। हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने और सस्पेंड के बाद हमने दोनों के बर्खास्त होने की खबर चलाई थी। जिस पर पुलिस विभाग के मुखिया डीजी मोहन लाल लाठर की ओर से मुहर लगा दी गई है। लाठर ने हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल दोनों की फाइल गृह विभाग को बर्खास्तगी के लिए भेजी है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पर फैसला लेंगे और मानवता को शर्मसार करने वाले हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के बर्खास्तगी के ऑर्डर जारी होंगे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nzQlCO
https://ift.tt/39ac1Nm
No comments