Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ट्रिपल मर्डर के आरोपी को कटनी पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल से हुआ था फरार

कटनी पुलिस ने जिला चिकित्सालय (Katni District Hospitals) से फरार हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक माह से फरार चल र...

कटनी पुलिस ने जिला चिकित्सालय (Katni District Hospitals) से फरार हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। जिला चिकित्सालय से भागे आरोपी को पकड़ने के लिए कटनी पुलिस इंदौर में एक किराए के घर में रहकर नजर बनाए हुई थी। आरोपी की पहचान पुख्ता होते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा है। दरअसल, जिला चिकित्सालय के जेल वार्ड से 9 सितंबर 2021 की मध्यरात्रि ट्रिपल मर्डर का आरोपी देवी सिंह इलाज के दौरान अभिरक्षा से फरार हो गया था। देवी के फरार होने के बाद से कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिरों से देवी सिंह के इंदौर में एक किराए के मकान में रहने की जानकारी लगी। सूचना को कटनी पुलिस ने गंभीरता से लिया। इसके बाद एक टीम को इंदौर रवाना किया जो उक्त लोकेशन में किराएदार बन रहने लगे और हर गतिविधि पर नजर रखे थे। बताया जाता है कि आरोपी की मां-बहन कुछ ही दूरी पर एक मकान में किराए से रहती थी और सुबह शाम उसे खाना देने जाती थी। कटनी पुलिस ने उनपर नजर रख रही थी। पुलिस को जब पुख्ता जानकारी मिल गई कि उस मकान में देवी सिंह ही है, तो टीम ने उसे धर दबोचा। कटनी एसपी ने बताया कि कैदी देवी सिंह उर्फ अजय सागर जिले के सनोधा के महोरी गांव का निवासी है। उसे 2016 में हत्या और जान से मारने की कोशिश की धारा 302, 307 सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर किया गया था, तब से वह जेल में था। बीते कुछ दिनों से कैदी देवी सिंह बहुत बीमार चल रहा था और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण ब्लड चढ़ाने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। कैदी देवी सिंह का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज चल रहा था। यहीं से मौका पाकर वह फरार हो गया था।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/30aS87x
https://ift.tt/3DArjbj

No comments