Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वसुंधरा राजे ने गरीब भील की झोपड़ी में पी बाजरे की राबड़ी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

रामस्वरूप लामरोड़, जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे को भील समुदाय की महिलाओं ने मनुहार कर बाजरे की र...

रामस्वरूप लामरोड़, जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे को भील समुदाय की महिलाओं ने मनुहार कर बाजरे की राबड़ी पिलाई। वसुंधरा गुरुवार को जोधपुर दौरे पर थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर उनके घर जोधपुर में संवेदना प्रकट करके चाड़ी गांव जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पंडित जी की ढाणी गांव में भील परिवार की महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। अपने झोपे में चलने की मनुहार की। बालिका नेनू भील और उसके पिता हीरा भील और मोहनी भील राजे को अपने झोपड़े में ले गई। वहां उन्होंने पूर्व सीएम को खाट पर बिठाया और मिट्टी के कुल्हड़ में बाजरे और जीरे की राबड़ी पिलाई। राजे ने भी भील महिलाओं का सत्कार स्वीकार कर बड़े चाव से राबड़ी का स्वाद लिया। पट्टे नहीं मिलने की शिकायत दी वसुंधरा राजे को गरीब हीरा भील ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बताया कि वे बेहद गरीब हैं। उनके मकानों के पट्टे नहीं बने हैं। उन्हें पट्टे मिल जायें तो अच्छा रहे। इस पर राजे ने मौक़े पर ही इस संबंध में जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह से बात की और भील परिवार की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने भील परिवार की महिलाओं को अपनी बच्चियों को पढ़ाने की भी सलाह दी। आते वक्त भील परिवार का आभार व्यक्त किया। गहलोत के क्षेत्र में लंबे अरसे बाद पहुंची वसुंधरालम्बे अरसे बाद सीएम अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। ‘वसुंधरा राजे ज़िंदाबाद‘ के नारे भी लगे। एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां लगे लम्बे जाम से निकलने में खुद मैडम राजे को भी आधा घंटा लग गया।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nkIDuF
https://ift.tt/3aX09z8

No comments