Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

'व्रत, जयकारे, माला...प्रियंका ने भेष बदल डाला', यूपी की चुनावी जंग में कार्टून बना हथियार

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र और पूर्वांचल का केंद्र बिंदु वाराणसी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही चुनावी ...

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र और पूर्वांचल का केंद्र बिंदु वाराणसी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही चुनावी रणभूमि बन गया है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यहां किसान न्‍याय रैली कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। प्रियंका गांधी रैली में पहुंचने से पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा देवी के मंदिर पहुंचीं। रैली में उनकी वेशभूषा को देखकर हर कोई हैरान हो गया। अब इसे लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी ने सबसे पहले बाबा विश्‍वनाथ दरबार में शीश नवाया। इसके बाद मां अन्‍नपूर्णा मंदिर और फिर दुर्गाकुंड स्थित आदिशक्ति कूष्‍मांडा के दर्शन किए। मंगलपचरण से रैली की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्‍चार से स्‍वागत के दौरान हर-हर महादेव का उद्‌घोष गूंजता रहा। बीजेपी ने निशाने पर लिया प्रियंका गांधी के इस व्रत, माला और टीका को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया, 'रखे व्रत, लगाए जयकारे, पहनी रुद्राक्ष की माला यूपी में चुनाव आते ही प्रियंका ने भेष बदल डाला।' कार्टून के जरिए कांग्रेस पर हमला इस ट्वीट के साथ एक कार्टून पोस्ट किया गया है। कार्टून में शीशे के सामने खड़ीं प्रियंका गांधी के गले में रुद्राक्ष की माला है। माथे पर तिलक लगा है। शरीर पर साड़ी पहनी है, जिस पर वह भगवा रंग कर रही हैं। पीछे खड़ी सोनिया गांधी हैरान दिख रही हैं, प्रियंका गांधी कह रही हैं, 'बस चुनाव तक मम्मी'। 'हिंदुत्व के रास्ते पर कांग्रेस' इस कार्टून में किनारे कुछ कांग्रेस के नेता खड़े हैं। इसमें लिखा है, 'हिंदुत्व के रास्ते पर कांग्रेस? प्रियंका का व्रत, मां दुर्गा के जयकारे और गले में रुद्राक्ष की माला'


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3FDMZFo
https://ift.tt/2YNXg0Y

No comments