Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वह आया, सिगरेट जलाया, फिर दबा दिया ट्रिगर...'मानव बम' बनकर पत्नी को उड़ाने वाले दिलजले पति का इंतकाम

आइजॉल म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से लगे देश के सुदूर पूर्वोत्तरीय हिस्से मिजोरम के लुंगलेई शहर में मंगलवार की दोपहर में हुए बम धमाक...

आइजॉल म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से लगे देश के सुदूर पूर्वोत्तरीय हिस्से मिजोरम के लुंगलेई शहर में मंगलवार की दोपहर में हुए बम धमाके से हड़कंप मच गया। किसी उग्रवादी हमले की आशंका से प्रशासनिक अमला और सुरक्षाबल अलर्ट मोड में आ गए। लेकिन यह मामला दिलजले पति का निकला, जिसने अपनी पत्नी को आत्मघाती हमले में उड़ा लिया। मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में स्थित लुंगलेई जिले के पुलिस अधिकारी रेक्स वनछावन्ग ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से मामले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया। बम विस्फोट में मरने वाले दोनों लोग बुजुर्ग हैं। आरोपी की पहचान 62 साल के रोहमिन्गलियाना के तौर पर हुई है। वहीं महिला की शिनाख्त 61 वर्षीय तलांग थियांगलिमि के तौर पर हुई है। भरे बाजार में हुई यह घटना आरोपी शख्स, महिला का दूसरा पति था। लेकिन एक साल से दोनों अलग रह रहे थे और कुछ महीने पहले तलाक भी हुआ था। ब्लास्ट की यह घटना जिले में चन्मारी लेंग स्थित HPC (हाई पॉवर कमिटी) ऑफिस के सामने हुई। यह मार्केट का एरिया है, जहां बुजुर्ग महिला तलांगथियांगलिमि सब्जी की दुकान लगाती थी। उसकी बेटी भी पास में ही एक अलग स्टाल लगाती थी। वह आया, सिगरेट जालाया और... प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी रोहमिंगलियाना अचानक से दुकान पर आया और सामने बैठकर एक लोकल सिगरेट रोल कर देने को कहा। महिला ने आपत्ति जताई। इसके बाद आरोपी ने सिगरेट जलाई। वह तबीयत खराब होने और चक्कर आने की बात कहने लगा। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी शख्स महिला से लिपट गया और ट्रिगर दबा दिया। ब्लास्ट से मच गया हड़कंप अचानक से हुए घटनाक्रम और फिर ब्लास्ट की तेज आवाज से लोग सकते में आ गए। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी को घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। SP वनछावन्ग ने स्पष्ट किया कि इस विस्फोट में जिलेटिन का प्रयोग किया गया। पुलिस ने IPC की धारा 302 और CrPC की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पहले भी तलाक हुए लेकिन... यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मृतकों से परिचित लोगों का कहना है कि आरोपी पति हिंसक स्वभाव का था। उसका घरेलू हिंसा का इतिहास रहा है। पुलिस का यह कहना है कि मिजोरम में पति और पत्नी के अलग होने की घटनाएं सामान्य हैं। लेकिन किसी ने भी पहले इस तरह की कोई घटना नहीं देखी।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2WK09Pw
https://ift.tt/3Fl8Q4j

No comments