रांचीIAS अधिकारी किसी भी सरकार के लिए रीढ़ होते हैं। काम का भारी दवाब रहता है। कई विभागों की जिम्मेदारी संभालनी होती है। सरकार के वादे को धर...

झारखंड के बच्चों को बेहतर ज्ञान मिले ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें, इसी उद्देश्य को राज्य के दो IAS अधिकारी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इनकी लिखी किताबें बेस्ट सेलिंग साबित हो रही हैं।

रांची
IAS अधिकारी किसी भी सरकार के लिए रीढ़ होते हैं। काम का भारी दवाब रहता है। कई विभागों की जिम्मेदारी संभालनी होती है। सरकार के वादे को धरातल पर उतारना होता है। सुबह से शाम तक व्यस्तता बनी रहती है। मगर इन तमाम झंझावातों के बीच कुछ अलग करने की चाहत और जुनून एक IAS को खास बना देता है।
IAS मनीष रंजन की किताब झारखंड में बेस्ट सेलिंग

आईएएस अधिकारी डॉक्टर मनीष रंजन फिलहाल झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग संभाल रहे हैं। मगर उन्होंने एक और महत्वपूर्ण विभाग संभाल रखी है। प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने की। झारखंड प्रशासनिक सेवा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान से लेकर कई विषयों की पूरी सीरीज बाजार में मुहैया करा दी है। अब किताबें राज्य में बेस्ट सेलिंग हैं।
प्रतियोगी अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर किताबें लिखी

ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी स्टूडेंट्स की क्षमता होती है कि वो अपना सपना सच साबित कर सके। कई बार अच्छी किताबें नहीं मिलने से ख्वाहिश पूरे नहीं होते। यही वजह रही कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अच्छी पुस्तकें मिले, इसलिए कई प्रतियोगी किताबें लिखी।
IAS राजीव भी झारखंड के भूगोल पर लिख रहे बुक

झारखंड के एक और IAS अधिकारी किताब लिख रहे हैं। इनका भी टारगेट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले छात्र हैं। झारखंड के भूगोल पर राजीव रंजन का फोकस है। फिलहाल इनकी तैनाती योजना और विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर है।
झारखंड के जियोग्राफिकल स्ट्रक्चर समझने में मददगार

मीडिया से बातचीत में IAS राजीव रंजन ने बताया कि झारखंड का जियोग्राफी पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के लिहाज से बेहद अहम है। छोटानागपुर का पठार से लेकर सिमडेगा, चाईबासा, राजमहल सभी अलग-अलग समय का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां भूगोल पर स्टैंडर्ड किताबों की कमी है। इसी के चलते वो जियोग्राफी पर बुक लिख रहे हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/39RNYDc
https://ift.tt/3zWDddp
No comments