रवि सिन्हा, रांची झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने नक्सली संगठन जेजेएमपी के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ग...

रवि सिन्हा, रांची झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने नक्सली संगठन जेजेएमपी के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इन्हें जिले के सदर थाना इलाके में गुलेरियाताड़ गांव से पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नावागढ़ पंचायत के गुलरियाटांड़ गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। सभी नक्सली एक गाड़ी से मौके पर पहुंचे थे। इनकी पहचान बलराम यादव, गुलाब यादव, मंगलेश कुमार सिंह, मनीष शर्मा उर्फ टुटू, रामदेव सिंह उर्फ बैगा के रूप में की हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक फोल्ड बट राइफल, एक देसी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल, जेजेएमपी के 6 पर्चे, बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है। गिरफ्तार पांच नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि वो जेजेएमपी संगठन के सहयोगी हैं। नक्सली संगठन को जरूरत के सामान, हथियार, गोली, एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराते हैं। गिरफ्तार नक्सली बलराम यादव पर दो, गुलाब यादव पर दो, सामदेव भगत उर्फ बैगा पर एक मामले दर्ज हैं। तीनों नक्सली मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। इस मामले में लातेहार कांड संख्या 246/21 में 17 सीएल, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3oT8oVk
https://ift.tt/3mIfnO7
No comments