Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Karwa Chauth Moonrise Timing 2021 : एमपी के शहरों में कब दिखेगा चांद, जीपीएस आधारित टाइमिनंग जानिए

भोपाल एमपी () में सुहागिन औरतें सुहाग के लिए कराव चौथ का व्रत रखती हैं। प्रदेश के सभी जिलों में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं निर्...

भोपाल एमपी () में सुहागिन औरतें सुहाग के लिए कराव चौथ का व्रत रखती हैं। प्रदेश के सभी जिलों में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर चंद्रोदय का इंतजार पूरे दिन करती हैं। आइए हम आपको एमपी के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय बताते हैं। विज्ञान प्रसारिका सारिका ने जीपीएस आधारित चंद्रोदय का समय जारी की है। दरअसल, करवा चौथ पर महिलाएं आकाश में टकटकी लगाकर चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। उन्हें चंद्रोदय के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। आप अगर समय के बारे में पहले जान जाएंगे तो चंद्रोदय के समय आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको पहले ही पता चल जाएगा कि शहर में चांद कब उदित होगा और कितनी दूरी पर कितनी चमक के साथ होगा। विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने जीपीएस पर आधारित चंद्रमा का पल प्रति पल का कायर्क्रम जारी किया है। सारिका ने बताया कि चंद्रोदय का यह समय पूर्व ईस्ट में क्षितिज से चंद्रमा के निकलने का समय है। अगर आपके घर-आंगन या छत से देखने पर सामने किसी इमारत या वृक्षों का अवरोध है तो यह उसके लगभग 15 मिनट बाद कुछ उंचाई पर आने पर आपको दिख सकेगा। सारिका ने बताया कि महीनों पहले से इंतजार कराने वाला करवा चौथ का चांद मध्यप्रदेश के सिंगरौली जैसे पूर्व दिशा के शहरों में पहले उदित होते हुये पश्चिम दिशा के शहरों जैसे इंदौर ,खरगौन में लगभग 30 मिनट बाद दशर्न देगा। पंचाग और कैलेंडर में प्रकाशित चंद्रोदय का समय प्रकाशन के शहर का समय होता है। पृथ्वी एवं चंद्रमा के घूमते रहते के कारण विभिन्न नगरों के लिये यह अलग-अलग होता है। एमपी के विभिन्न नगरों में ही यह अंतर 30 मिनट तक का हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस साल चंद्रमा पृथ्वी से 4 लाख किमी से कुछ अधिक दूरी पर होगा और इसकी इलुमिनेशन या चमक लगभग 90 प्रतिशत होगी। नगर में चंद्रोदय की टाइमिंगपृथ्वी से दूरी चमक प्रतिशत
  • सिंगरौली रात्रि 7 : 55 बजे
  • जबलपुर रात्रि 8 : 09 बजे
  • छिंदवाड़ा रात्रि 8 : 15 बजे
  • रायसेन रात्रि 8 : 17 बजे
  • होशंगाबाद रात्रि 8 : 19 बजे
  • भोपाल रात्रि 8 : 19 बजे
  • इटारसी रात्रि 8 : 20 बजे
  • सीहोर रात्रि 8 : 20 बजे
  • उज्जैन रात्रि 8 : 26 बजे
  • इंदौर रात्रि 8 : 26 बजे
  • धार रात्रि 8 : 29 बजे
  • झाबुआ रात्रि 8 : 31 बजे


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3pxo158
https://ift.tt/3B3pqlS

No comments