Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

SC के फैसले से बेनकाब हुए रामभक्तों पर गोली चलाने वाले...सपा पर बरसे CM योगी

गोरखपुर मुख्यमंत्री ने अयोध्या मसले के जरिए शनिवार को सूबे की विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 3...

गोरखपुर मुख्यमंत्री ने अयोध्या मसले के जरिए शनिवार को सूबे की विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 30 अक्टूबर को अयोध्या में बेगुनाह राम भक्तों पर गोली चलवाई गई थी लेकिन राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनका छद्म धर्मनिरपेक्ष चेहरा सामने आ गया। शनिवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 31 वर्ष पूर्व आज ही के दिन श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान निर्मम और बर्बर गोलीकांड हुआ था। इस घटना की प्रत्येक नागरिक ने निंदा की थी लेकिन सेक्युलरिज्म के नाम पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाले मौन थे या तुष्टिकरण की नीति पर चलकर इस घटना को जायज ठहराने का कुत्सित प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 9 नवम्बर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय ने मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया तो 30 अक्टूबर 1990 को रामभक्तों व कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वालों का आपराधिक कृत्य भी उजागर हो गया। 2017 से अयोध्या में शुरू किया गया दीपोत्सव अयोध्या धाम की महिमा के सम्मान के साथ ही मंदिर आंदोलन के अमर रामभक्तों को श्रद्धांजलि भी है। योगी बोले- मोदी है तो सब मुमकिन है श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़ी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया। 2019 में यह विश्वास फिर दोहराया गया। दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला। अब तो असंभव कहे जाने वाले कार्य भी हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह हुए कहा कि बदले चेहरों के साथ आज भी वे लोग मौजूद हैं जो 1990 में रामभक्तों पर गोली चलवा रहे थे। इन्हें जब भी अवसर मिलेगा, वैसा ही कार्य करेंगे। नीति-नीयत की बदौलत भाजपा दुनिया की बड़ी पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि निष्ठा के साथ नीयत साफ हो तो नियंता भी नीति को सफल बनाने में योगदान देते हैं। अयोध्या में जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हो रहा निर्माण इसका प्रमाण है। नेतृत्व के प्रति अगाध निष्ठा, साफ नीति-नीयत और संस्थापकों के आदर्शों-मूल्यों का सम्मान करते हुए ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। अभावग्रस्त लोगों के साथ साझा करें दिवाली की खुशियां सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में के ढाई करोड़ सदस्य हैं। संकल्प लें कि दिवाली में उस परिवार को खोज कर खुशियां साझा करेंगे जो अभावग्रस्त हैं। उनके घर मिठाई, बच्चों के लिए फुलझड़ी लेकर जाएं और कमलदीप जलाएं। भाजपा ने 43 लाख गरीबों के बनाए सीएम ने तंज करते हुए कहा कि पहले के मुख्यमंत्री लखनऊ में अपना आवास बनवाते थे। बीजेपी की सरकार ने 43 लाख गरीबों के आवास बनवाए। पहले चार चुनिंदा जिलों में ही बिजली मिलती थी आज हर जिले को बिना भेदभाव बिजली मिल रही है । कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और इन बातों की याद दिलाएं कि यह आपके परिश्रम की सरकार है। अब प्रश्न नहीं, उत्तर प्रदेश: राधामोहन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि 2017 के पहले भी इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश जरूर था लेकिन यह प्रश्नों का प्रदेश बना हुआ था। भ्रष्टाचार, माफिया-गुंडाराज यहां के बड़े प्रश्न थे। इस प्रश्नों का उत्तर तब मिला जब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश का नाम सार्थक किया है। 2017 के पूर्व जिस उत्तर प्रदेश में दंगाइयों को प्रश्रय मिलता था तो अब उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाते हैं, उनसे हुए नुकसान की वसूली होती है। दंगाइयों से जुड़े प्रश्न का उत्तर मिल गया है। रामभक्तों पर चली गोलियों का उत्तर भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ मिल गया है। सियासत ही नहीं, अब विकास का रास्ता भी यूपी से ही प्रदेश में विकास से आए धारणात्मक बदलाव की भी चर्चा करते बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि पहले कहा जाता था कि देश की सियासत का रास्ता यूपी से होकर जाता है। योगी जी की सरकार ने अब यह साबित किया है कि सिर्फ सियासत ही नहीं, देश के विकास का रास्ता भी यूपी से ही होकर जाता है। कभी देश की छठवें नम्बर की अर्थव्यवस्था वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। कोरोना संकट के दौरान भी उत्तर प्रदेश देश दुनिया के निवेशकों की पहली पसंद बना रहा। योगी सरकार में पाट दिए गए गुंडे और गड्ढे: अरविंद मेनन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि योगी सरकार में गुंडों और गड्ढों को पाट दिया गया है। उन्होंने चुनाव के लिए बूथ जीता, चुनाव जीता का फॉर्मूला बारीकी से समझाया। साथ ही यह कहते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा कि कांग्रेस फसली, बसपा नकली, सपा कत्ली और भाजपा असली पार्टी है। खिलाना है राष्ट्रवाद का कमल: स्वतंत्रदेव बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी पार्टी के दिल का टुकड़ा हैं। मंडल की टीम राष्ट्रवाद के प्रश्न समर्पित हो इसीलिए मंडल स्तर पर प्रभारी की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने पदाधिकारियों के क्षेत्र में प्रवास पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर राष्ट्रवाद का कमल खिलाना है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3jRf82G
https://ift.tt/3GG4tlc

No comments