Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

11 नवंबर से लोहरदगा-टोरी के रास्ते दिल्ली जाएगी राजधानी एक्सप्रेस, घट जाएगी इतनी दूरी

रवि सिन्हा, रांची रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस () का परिचालन लोहरदगा टोरी रेलखंड से होना तय हो गया है। 11 नवंबर को इस रेलखंड से राजध...

रवि सिन्हा, रांची रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस () का परिचालन लोहरदगा टोरी रेलखंड से होना तय हो गया है। 11 नवंबर को इस रेलखंड से राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा। रांची से दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को टोरी पहुंचने के लिए अब मुरी-बरकाकाना नहीं जाना होगा। लोहरदगा के रास्ते टोरी जाने से 110 किमी की दूरी कम हो जाएगी और इससे तीन घंटे का समय भी बचेगा। रेल मंत्रालय के इस फैसले पर रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रसन्नता जाहिर की है। रांची सांसद ने रेल मंत्रालय के फैसले पर जताई खुशीसांसद संजयसेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता की बहु-प्रतीक्षित मांग पूरी हुई। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत थे। संजय सेठ ने कहा कि पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल और वर्तमान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से लगातार मुलाकात कर उन्होंने उनका ध्यान इस तरफ आकर्षित करने का काम किया। इसका परिणाम यह हुआ लोहरदगा टोरी रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन का ऐलान हुआ। सांसद संजय सेठ ने पूर्व पीएम अटल का जिक्र, कहा- ये उनका सपना थारांची के सांसद ने इसके लिए रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया है। संजय सेठ ने कहा कि इस रेलखंड का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। यह अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच थी कि इस रेलखंड पर ट्रेन चलने से देश के नागरिकों का समय बचेगा। यह उनका सपना भी था। इस रूट से 110 किमी दूरी घटी, 3 घंटे का बचेगा समय संजय सेठ ने कहा कि यह बात कोरोना काल में प्रमाणित भी हो गई। कोरोना काल में इस रेल खंड से ऑक्सिजन देशभर में पहुंचाया गया और बहुत कम समय में पहुंचाया गया। अब राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन होने से देश के नागरिकों का बेशकीमती समय बच सकेगा।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mZ96ig
https://ift.tt/306SkVX

No comments