भोपाल नवंबर के महीने में एमपी की राजधानी भोपाल () में ठंड पड़ने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानन...

भोपाल नवंबर के महीने में एमपी की राजधानी भोपाल () में ठंड पड़ने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि भोपाल में 16 साल बाद ऐसा हुआ है, जब दिवाली पर रात में इतना कम तापमान है। मंगलवार की रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मानसून की विदाई के साथ ही नमी तेजी से घट रही है। इसकी वजह से तापमान कम हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने बताया कि चार से 10 नवंबर 2021 तक मध्यप्रदेश के न्यूनतम तापमानों में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है। वहीं, 6 नवंबर 2021 तक एमपी के अधिकांश हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। दो नवंबर को भोपाल में सबसे कम 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। औसतन नवंबर के पहले सप्ताह में भोपाल में रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहता था। वहीं, दिन का तापमान में भी लगातार गिरता जा रहा है। दो नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे के करीब 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भोपाल में दिन के तापमान में बीते नौ दिनों से लगातार गिरावट है। दिन के तापमान में गिरावट की वजह से ही रात में तापमान गिर रहा है। अगर यही हाल रहे तो आने वाले दिनों में ठंड और पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि आम तौर नवंबर के पहले सप्ताह में ग्वालियर में ज्यादा ठंड पड़ती थी। मगर इस बार ट्रेंड बदल गया है। ग्वालियर से ज्यादा ठंड भोपाल में पड़ रही है। भोपाल सहित प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्से के 15 शहरों में रात का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3k2wsSe
https://ift.tt/2YaoDSH
No comments