Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

18 मिनट की रेकी, 6 मिनट में बुजुर्ग दंपती का कत्ल, गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात

गाजियाबाद पटेल नगर में दिवाली के दिन घर में घुसकर दंपती की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात को हुई घटना में रात करीब 12 बजे पुलिस को इस बारे म...

गाजियाबाद पटेल नगर में दिवाली के दिन घर में घुसकर दंपती की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात को हुई घटना में रात करीब 12 बजे पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई। दंपती के नाम अशोक जैदका (73 वर्ष) और मधु जैदका (70 वर्ष) है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार रात 8:46 से 8:52 बजे के बीच महज छह मिनट में इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल को देखते हुए और उसकी जांच करने के बाद मामला लूट का नहीं लग रहा है। हालांकि फिर भी सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हत्या की जानकारी के बाद शुक्रवार सुबह आईजी प्रवीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फायर इंजरी नहीं आई है। किसी भारी वस्तु से हमला करने का अंदेशा है। 6 मंजिला मकान में रहते हैं अन्य परिवार भीअशोक जैदका और उनकी पत्नी घर में अकेले रहते थे। उनकी बड़ी बेटी नीति शादी के बाद पुणे और छोटी बेटी श्रुति नोएडा में रहती है। जिस घर में दोनों रहते थे वहां छह मंजिल और है जिसमें छह अन्य परिवार भी रह रहे हैं। बेडरूम में मिली अशोक की लाश अशोक 21 साल से बीमार चल रहे थे, लकवा मारने के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पाते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गेट खटखटाया और जैसे ही मधु ने उसे खोला उनकी हत्या कर दी। मधु का शव गेट के पास मिला। अशोक की हत्या बेडरूम में जाकर की गई। उनकी बॉडी पुलिस को बेड के नीचे गद्दों में मिली। घटना के दौरान पटाखों के शोर में किसी को कोई आवाज सुनाई नहीं दी और बदमाश वारदात कर फरार हो गए। घर में ही मिली जूलरी एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि टीम ने मौके का मुआयना किया है। नहीं लूटा गया कुछ सामान मधु ने कुछ समय पहले ही एक हार लिया था। वह उनके घर में ही मिला। इसके अलावा कुछ कैश भी घर पर था। जो बदमाश नहीं ले गए हैं। वहीं बुजुर्ग महिला ने जो जूलरी पहनी थी, उसे भी नहीं छुआ गया है। इसके बाद भी पुलिस हाल में हुए ट्रांजैक्शन या घर में कैश आने के बारे में जानकारी कर रही है। परिचित पर शक का अंदेशाआसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान सामने आया है मधु किसी भी अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थी। सत्यप्रकाश ने बताया कि वह गेट को खोलकर बात करने के बाद एंट्री दिया करती थीं। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि इस हत्याकांड में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ है जिसे वह जानते होंगे। वारदात के 18 मिनट पहले भी बदमाश आए थेपुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में 2 लोग दिखाई दिए हैं। दोनों अपने चेहरे को ढके हैं। अब पुलिस उस एरिया के सभी कैमरों की फुटेज को चेक करवा रही है। एसएसपी ने बताया कि घर के अंदर जाने और वारदात कर बाहर आने में बदमाशों को सिर्फ छह मिनट लगे हैं। उनकी पहचान के लिए टीम लगी हुई है। साथ ही कुछ संदिग्धों के फुटेज आसपास के कैमरों से सामने आए हैं, उन्हें भी चेक किया जा रहा है। लोगों के घर जाने का किया इंतजारअशोक जैदका के घर के पास पूर्व मंत्री और रिटायर्ड जज का भी मकान है। दिवाली के मौके पर कुछ परिवार बाहर थे। वहां मिले एक युवक ने बताया कि उन्होंने पौने आठ बजे कुछ संदिग्धों को देखा था, लेकिन वह उन्हें देखकर वहां से चले गए थे। ऐसे में बदमाशों ने पहले घर के आसपास रेकी की और लोगों के वहां होने पर उन्होंने लोगों के जाने का इंतजार किया और दोबारा आए। गेट नहीं खुला तो एक बार लौट गए थे बदमाशवारदात से सिर्फ 18 मिनट पहले दोनों बदमाश गेट पर गए और उन्होंने कुछ देर घंटी बजाने के साथ दरवाजा खटखटाया भी, लेकिन गेट खुला नहीं। ऐसे में अंदेशा है कि दिवाली की पूजा करने के कारण गेट नहीं खोला होगा। 18 मिनट के बाद वह बदमाश दोबारा आए और इस बार गेट खुला। जिसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस को घर से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर 2 संदिग्ध भी दिखाई दिए हैं। पुलिस सभी फुटेज का मिलान भी करवा रही है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3BPIKmU
https://ift.tt/3q8zkAU

No comments