जमुई बिहार के जमुई जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक 'मृत' व्यक्ति ने पंचायत चुनाव () में जीत दर्ज किया है। अपन...

जमुई बिहार के जमुई जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक 'मृत' व्यक्ति ने पंचायत चुनाव () में जीत दर्ज किया है। अपनी ही मौत से पैदा हुई 'सहानुभूति' के कारण पंचायत चुनाव में उसने ये कामयाबी हासिल की। चुनाव बुधवार को हुए थे। इस अजीबोगरीब मामले का खुलासा तब हुआ जब अधिकारी 24 नवंबर को हुए चुनाव में विजय हासिल करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट सौंप रहे थे। जमुई में आया अजीबोगरीब मामला इसी दौरान, खैरा ब्लॉक के दीपकरहर गांव में वार्ड संख्या दो पर जीत दर्ज करने वाले सोहन मुर्मू का कहीं कुछ पता नहीं चला। खैरा के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा, 'पूछताछ करने पर पता चला कि मतदान संपन्न होने से एक पखवाड़े पहले छह नवंबर को ही मुर्मू की मौत हो गई थी।' दीपकरहर झारखंड की सीमा से लगते क्षेत्र में स्थित है, जहां मुख्य रूप से आदिवासी लोग रहते हैं। सोहन मुर्मू की 6 नवंबर को ही हो गई थी मौतबीडीओ ने कहा, 'सोहन मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 28 मतों से पराजित किया। मुर्मू के परिजनों ने कहा कि वो काफी बीमार थे और चुनाव जीतना उनकी अंतिम इच्छा थी, इसलिए वे चुप रहे। गांव के किसी व्यक्ति ने भी हमें इसकी जानकारी नहीं दी। ऐसा लगता है कि उन सभी ने मुर्मू की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें वोट दिया।' सहानुभूति वोट से जीते सोहन मुर्मू, बढ़ी अधिकारियों की टेंशनमृतक के परिजनों और ग्रामीणों के भोलेपन के कारण अधिकारियों का काम बढ़ गया है। बीडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा, 'जीत का प्रमाण पत्र किसी को भी नहीं दिया जा सकता। हम राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देंगे और अनुरोध करेंगे कि संबंधित वार्ड के चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए।'
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3lgpedX
https://ift.tt/32tyzIK
No comments