Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar Panchayat Chunav Live : 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी लाइन

पटना बिहार के 37 जिलों के 57 प्रखंडों में पंचायत चुनाव जारी है। छठे चरण में भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जिला पार्षद, मुखिय...

पटना बिहार के 37 जिलों के 57 प्रखंडों में पंचायत चुनाव जारी है। छठे चरण में भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जिला पार्षद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच और पंच के पदों के लिए वोटिंग हो रही है। बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है। छठे चरण की मतगणना दीपावली और छठ के बाद 13 और 14 नवंबर को होगी। Live अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए NBT के साथ Live : 8.50AM भोजपुर जिले के उदवंतनगर और सहार प्रखंड में मतदान चल रहा है। उदवंतनगर प्रखंड के 16 पंचायतों में वोटिंग जारी है। सहार के 12 पंचायतों में भी चुनाव शांतिपूर्वक चल रहा है। दोनों प्रखंडों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। Live : 8.32AM

समस्तीपुर: जिले के 2 प्रखंडों में खानपुर और शिवाजीनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर छठे चरण का मतदान जारी है। दोनों प्रखंड के 491 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। पंचायत चुनाव के पहले पांच चरणों तक मतदान के एक दिन बाद ही मतगणना कराई गई है। जबकि छठे चरण में महापर्व छठ को लेकर मतगणना दस दिन बाद 13 नवंबर को कराई जाएगी। वहीं मतदान केन्द्र को उनके भौगोलिक स्थिति के अनुसार खानपुर प्रखंड में 105 और शिवाजीनगर में 124 गश्ती दल सह ईवीएम एवं मतपेटिका संग्रह दल बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समस्तीपुर व रोसड़ा संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में भी रहेंगे। देखिए समस्तीपुर से हमारे संवाददाता संजीव तरुण की ये ग्राउंड रिपोर्ट...

Live : 8.20AM नवादा के सिरदला और मेसकौर के 380 बूथों पर सुबह 7 बजे से ही लंबी कतार लगी हुई है। मेसकौर में 150 और सिरदला में 230 बूथ बनाया गया है। सभी बूथों पर वोटिंग चल रही है। सिरदला में मुखिया उम्मीदवार 120, पंचायत समिति 137, सरपंच 92, वार्ड सदस्य 919, पंच 252 और जिला परिषद के 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, मेसकौर में मुखिया उम्मीदवार 84, पंचायत समिति 94, सरपंच 51, वार्ड सदस्य 589, पंच 226 और जिला परिषद के 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। Live : 8:10 AM- लखीसराय में भी वोटिंग जारी है। यहां 10 पंचायतों में मतदान हो रहा है। 156 बूथों पर 967 प्रत्‍याशियों के भाग्य का फैसला 85698 वोटर कर रहे हैं। मतदान के लिए प्रखंड को 20 सेक्टर, 10 जोन और 2 सुपर जोन में बांटा गया है। LIVE : 8AM सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड की 15 पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। 499 विभिन्न पदों के लिए अपना मनचाहा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोटर सुबह से ही बूथों पर पहुंचने लगे हैं। Live : 7.30AM बिहार में छठे चरण का पंचायत चनाव है। वार्ड सदस्य के लिए 53192, मुखिया के लिए 6976, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के लिए 1378, पंच के लिए 19633और सरपंच के लिए 5165 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3k0xWfX
https://ift.tt/3nS7G8t

No comments