अमन राज, नवादा पटना के बेऊर जेल में बंद नवादा की सोनी देवी मुखिया का चुनाव जीत गईं। पिछले साढ़े तीन साल से गबन के आरोप में जेल में बंद है...

अमन राज, नवादा पटना के बेऊर जेल में बंद नवादा की सोनी देवी मुखिया का चुनाव जीत गईं। पिछले साढ़े तीन साल से गबन के आरोप में जेल में बंद हैं। बेऊर जेल में रहते हुए ही उन्होंने पर्चा भरा था। फिलहाल बेऊर जेल में बंद सोनी देवी नवादा में सदर प्रखंड ऑफिस में पटना बेऊर जेल से जाकर मुखिया पद के लिए सोनी देवी ने नामांकन दाखिल किया था। सोनी देवी करीब साढ़े 3 साल से पटना की बेऊर जेल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बंद हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा की पत्नी ममता देवी को पराजित किया। नवनिर्वाचित मुखिया सोनी देवी पर आरोप कादिरगंज ओपी के पौरा गांव में आय से अधिक संपत्ति और सरकारी राशि गबन करने के आरोप में पौरा पंचायत की मुखिया सोनी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया कि 17 मार्च 2017 को नगर थाने में सरकारी योजनाओं की राशि गबन को लेकर सोनी देवी सहित 12 लोगों को नामजद और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी में कई अधिकारी और कर्मचारियों का भी नाम शामिल है। मामला सामने आने बाद जब जांच की गई तो आरोप सही निकला, लिहाजा सोनी देवी को गिरफ्तार कर किया गया था। तब से वो जेल में हैं। 84 साल में तीसरी बार बनीं मुखिया वहीं, नारदीगंज प्रखंड के परमा पंचायत की मुखिया दर्शनिया देवी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कीं। तीसरी बार लोगों ने उन पर भरोसा जताया। 84 साल में दर्शनिया देवी के मुखिया बनने के इलाके में चर्चा है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3oYu00A
https://ift.tt/3I8pHZE
No comments