जयपुर Goverdhan celebration in Jaipur : पंच दिवसीय दीपोत्सव का उत्साह देश- प्रदेश में छाया हुआ है। दिवाली के बाद आज देश प्रदेश में गोवर्...

जयपुर Goverdhan celebration in Jaipur : पंच दिवसीय दीपोत्सव का उत्साह देश- प्रदेश में छाया हुआ है। दिवाली के बाद आज देश प्रदेश में गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों उत्साहित है। गोवर्धन उत्सव को देखते हुए आज सुबह से ही कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ जुटने लगी है। राजधानी जयपुर में लोग सुबह -सुबह ही आराध्य देव गोविंद देव मंदिर पहुंच गए हैं। वहीं भरतपुर के मदन मोहन और गोकुल चंद्रमा मंदिर , राजसमंद के नाथद्वारा के श्रीनाथ और कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर और कोटा के मथुराधीश मंदिर में भी लोगों का उत्साह दिखाई दे रहा है। राजस्थान के बृज क्षेत्र में भी खासतौर पर इस पर्व की तैयारी की जा रही है। गोवर्धन पूजा का शुभ मूहर्त पंचांग 5 नवंबर 2021, शुक्रवार विक्रम संवत - 2078, आनन्द शक सम्वत - 1943, प्लव पूर्णिमांत - कार्तिक अमांत - आश्विन हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा त्तिथि दिन है. सूर्य तुला राशि में और चन्द्रमा 05 नवंबर 09:04 PM तक तुला राशि उपरांत वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे। शुभ कालअभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM अमृत काल - 06:35 PM – 08:00 PM ब्रह्म मुहूर्त - 05:02 AM – 05:50 AM योगआयुष्मान - 04 नवंबर 11:10 AM – 05 नवंबर 07:12 AM सौभाग्य - 05 नवंबर 07:12 AM – 06 नवंबर 03:08 AM शोभन - 06 नवंबर 03:08 AM – 06 नवंबर 11:04 PM सर्वार्थसिद्धि योग - 06 नवंबर 02:23 AM - 06 नवंबर 06:39 AM कब- क्यों मनाया जाता है गोवर्धनउल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में खास मान्यता रखे जाने वाला गोवर्धन पर दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। बता दें ब्रजवासियों ने भगवान कृष्ण के कहने पर शुरू की थी। मान्यता है कि भगवान ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा करने बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था, क्योंकि वहां से ही पूरे ब्रज की गाय को चारा मिलता था। इस दिन लोग गाय बैल को स्नान कराकर उन्हें सजाते हैं। गाय और बैलों को गुड़ और चावल मिलाकर खिलाया जाता है। गोवर्धन की पूजा कर लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट (Annakut Puja) का भोग भी लगाते हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3CMwDbO
https://ift.tt/3BK7TPX
No comments