जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शाम (20 नवंबर) को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक पर ना केवल राज्य बल्कि पूरे देश की नजर है। इस बैठक म...

जयपुरराजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शाम (20 नवंबर) को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक पर ना केवल राज्य बल्कि पूरे देश की नजर है। इस बैठक में मौजूदा कई मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है। इसके बाद रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए सिरे से मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में एक बार फिर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक विधायकों को जगह मिलना तय माना जा रहा है। लंबे समय से लंबित कैबिनेट विस्तार रविवार शाम को पूरा हो सकता है। ऐसे में अटकलों का बाजार गरम है कि कौन मंत्री बनेगा, किसका पत्ता कटेगा आइए सूत्रों और संभावनाओं के आधार पर अशोक गहलोत की संभावित कैबिनेट पर एक नजर डालते हैं। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रभाव दिख सकता है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान कांग्रेस में प्रियंका गांधी एक बार फिर से सचिन पायलट को स्थापित करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि सरकार में भी पायलट का प्रभाव दिखे। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने सलाह दी है कि कैबिनेट विस्तार में जातिगत, क्षेत्रीय और पार्टी नेताओं के सामंजस्य का खास ख्याल रखा जाए।
- परफॉर्मेंस के हिसाब से 4 मंत्रियों को अशोक गहलोत की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।
- निर्दलीय विधायकों में बाबूलाल नागर और संयम लोढ़ा को कैबिनेट में मिल सकती है जगह।
- बीएसपी से आने वाले विधायकों में राजेंद्र गुढ़ा बन सकते हैं मंत्री।
- मौजूदा मंत्री अशोक चांदना और टीकाराम जूली को मिल सकता है प्रमोशन।
- रमेश मीणा और मुरारी मीणा में से किसी एक को मंत्री पद मिलने की संभावना।
- हेमाराम चौधरी और बृजेंद्र ओला में किसी एक को मिल सकता है है मंत्री पद।
- दीपेंद्र सिंह शेखावत का भी नाम मंत्री पद की लिस्ट में होने के संभावना।
- सूत्रों का कहना है कि विश्ववेंद्र सिंह का नाम सचिन पायलट की लिस्ट में नहीं विश्वेंद्र सिंह को लेकर अशोक गहलोत करेंगे फैसला
- मंत्री बनने में तीन महिला नेताओं के नाम की चर्चा
- दलित और महिला विधायक के तौर पर मंजूद मेघवाल का नाम आगे
- गुर्जर विधायक के तौर पर शकुंतला रावत और मुस्लिम महिला चेहरे के तौर पर जाहिदा का नाम शामिल किए जाने की संभावना
- गोविंद राम मेघवाल, खिलाड़ी लाल बैरवा का नाम भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3kWCQel
https://ift.tt/3DAxdtx
No comments