Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Cold Weather News : एमपी में पड़ने लगी है ठंड, रायसेन में सबसे कम तापमान, भोपाल का मौसम आज कैसा रहेगा

भोपाल एमपी (MP Weather News Update) के सभी जिलों में अब ठंड़ पड़ने लगी है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य के बराबर रहा है जब...

भोपाल एमपी (MP Weather News Update) के सभी जिलों में अब ठंड़ पड़ने लगी है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य के बराबर रहा है जबकि रात में तापमान में सामान्य से कम है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भोपाल से सटे रायसेन जिले में रेकॉर्ड किया गया है। भोपाल स्थित मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोई सिस्टम या नमी नहीं है, लेकिन अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में नमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। अभी कुछ दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल में शुक्रवार को दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य है। वहीं, रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। शहर में हवा की दिशा उत्तर पूर्व थी और हवा की औसत गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा थी। प्रदेश में सबसे कम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस रायसेन में रेकॉर्ड किया गया है। वह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है। शनिवार को भोपाल के पूर्वनुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि आसमान साफ रहेगा और शहर में शुष्क मौसम रहेगा। शहर में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, हवा 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा और मौजूदा मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य में कहीं भी मौसम की चेतावनी नहीं जारी की गई है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wn3Ub5
https://ift.tt/3CQ8jFH

No comments