Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

rajasthan: 15 नए मंत्री लेंगे शपथ, 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों की सूची आई सामने

जयपुर में कल 15 नए मंत्री लेंगे शपथ। 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों के नाम की सूची आई सामने। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के...

जयपुर में कल 15 नए मंत्री लेंगे शपथ। 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों के नाम की सूची आई सामने। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों में सबसे पहल नाम गुढामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का है। अन्य कैबिनेट मंत्रियों में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुन्तला रावत शामिल हैं। राज्य मंत्रियों की सूची में कुल चार विधायक हैं। कामां से विधायक जाहिदा, झुंझुनूं से बृजेन्द्र सिंह ओला, उदयपुरवाटी से राजेन्द्र गुढ़ा और दौसा से मुरारीलाल मीणा। इससे पहले शनिवार शाम को राजस्थान में मंत्रिमंडल में पुनर्गठन के तहत सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपे। अब रविवार शाम को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले सभी विधायकों को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर दोपहर 2 बजे बुलाया गया है। इसके बाद मंत्री पद क उम्मीदवार विधायकों को राजभवन बुलाया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3kUpuPG
https://ift.tt/30S1iXc

No comments