Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Rajashan: मंत्रिमंडल पुनर्गठन में 10 नए चेहरे शामिल, शिक्षा- चिकित्सा सहित जानिए किसे मिलेंगे महत्वपूर्ण विभाग

जयपुर, रामस्वरूप लामरोड़ Rajasthan Mantrimandal Vistaar : राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन की तस्वीर साफ हो गई है। मंत्रिमंडल में 10 नए च...

जयपुर, रामस्वरूप लामरोड़ Rajasthan Mantrimandal Vistaar : राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन की तस्वीर साफ हो गई है। मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। तीन राज्य मंत्रियों को प्रमोट करके कैबिनेट में शामिल किया गया है ,जबकि पूर्व में बर्खास्त किये गए दो मंत्रियों को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले इन 15 में से 4 सचिन पायलट गुट के हैं जबकि पांचवां नाम विश्वेन्द्र सिंह का है ,जो अब गहलोत गुट में शामिल हो चुके हैं। जातिगत फैक्टर और अनुभव के लिहाज से मिलेगा मंत्रालयराजस्व मंत्री के पद पर रह चुके हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह अब हेमाराम चौधरी को राजस्व मंत्रालय मिलना तय है। क्योंकि हेमाराम चौधरी पूर्व में भी राजस्व विभाग का कामकाज कर चुके हैं। रघु शर्मा के स्थान पर महेश जोशी अशोक गहलोत के सबसे करीबी माने जाने वाले हवामहल विधायक महेश जोशी को चिकित्सा या शिक्षा विभाग मिलने की संभावना है। रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। ऐसे में चिकित्सा विभाग का महत्वपूर्ण जिम्मा महेश जोशी को दिए जाने की पूरी संभावना है। अगर इन्हें चिकित्सा विभाग का जिम्मा नहीं दिया जाता है तो शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बीडी कल्ला का प्रभार होगा कम, नए मंत्री को मिलेगी जिम्मेदारीबिजली और पानी जैसे दोनों बड़े महत्वपूर्ण विभाग अभी तक सिर्फ बीडी कल्ला के पास ही है। ऐसे में यह तय है कि इनमें से एक विभाग का कार्यभार किसी दूसरे मंत्री को दे जाना तय है। रामलाल जाट को एक विभाग की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बृजेन्द्र ओला को शिक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री का जिम्मागहलोत के पिछले कार्यकाल में मंत्री रह चुके बृजेंद्र ओला को शिक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। ओला पूर्व में शिक्षा महकमें का कामकाज देख चुके हैं। उधर गोविंद सिंह डोटासरा के स्थान पर जातिगत लिहाज से भी ओला का नाम तय बताया जा रहा है। गोविंद राम मेघवाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारीमास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद कैबिनेट में कोई दलित मंत्री नहीं है। ऐसे में गोविंद राम मेघवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय और ममता भूपेश को कैबिनेट में शामिल किया गया है। चूंकि मालवीय आदिवासी क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में मालवीय को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का मंत्री बनाया जाएगा। गोविंद सिंह राम मेघवाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कर दिया जाना तय माना जा रहा है। ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाना तय माना जा रहा है। तीन को छोड़ कर बाकी मंत्रियों के विभाग में बदलाव की गुंजाइश कममंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल होने के अलावा बाकी सभी मंत्रियों के विभाग यथावत रखे जाने की संभावना है। सिर्फ तीन मंत्रियों के अलावा किसी भी मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे में यह तय है की दो तीन विभागों के मंत्रियों को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों के विभाग पहले की भांति यथावत रखे जाएंगे।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3nDmKIm
https://ift.tt/3qXzKKY

No comments