Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Ranchi News : सालों पहले जिन बच्चों को अगवा कर बनाया नक्सली कमांडर, उन्होंने कर दिया झारखंड पुलिस के आगे सरेंडर

रांची प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है। सबजोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने आज लोहरदगा के उपायुक्त औ...

रांची प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है। सबजोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने आज लोहरदगा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली कमांडरों को पुनर्वास नीति के तहत तत्काल लाभ दिया गया, साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ देने को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इन दोनों को सालों पहले उनके गांव से अगवा किया कर नक्सली बनाया गया था। दो नक्सली कमांडरों का सरेंडर लोहरदगा के उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो और पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के समक्ष सबजोनल कमांडर विष्णु दयाल नगेसिया और एरिया कमांडर आकाश नगेसिया ने आत्मसमर्पण किया। विष्णु पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 मामले दर्ज हैं, जबकि आकाश के खिलाफ एक मामला दर्ज है। इन दोनों को नक्सली गांव से उठा ले गए थे आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली कमांडरों ने बताया कि साल 2013 में माओवादी कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ता ने गांव में बैठक कर संगठन के लिए गांव-घर से बच्चों की मांग की थी। जिसके बाद विष्णु दयाल नगेसिया को गांव वालों ने माओवादियों को सौंप दिया था। इसी प्रकार आकाश नगेसिया भी माओवादियों के संगठन में शामिल हुआ था। लेकिन आकाश पिछले दिनों मौका देखकर बूढ़ा पहाड़ से भाग निकला और कुछ दिनों तक छिप कर अपनी दीदी के घर रह रहा था, इस बीच उसे यह जानकारी मिली की कि विष्णु दयाल नगेसिया भी भाग कर गांव आया है, जिसके बाद दोनों ने मिलकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। 24 नक्सली पूर्व में ही कर चुके है सरेंडरइससे पहले भी लोहरदगा पुलिस के समक्ष 24 माओवादी और अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें कई इनामी और राज्य स्तर के कुख्यात नक्सली रहे हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/320Ln9h
https://ift.tt/3oGxi8Q

No comments