Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Sex Ratio 2021 : बिहार में फिर बढ़ी महिलाओं की आबाादी, विकसित राज्य फिसड्डी

पटना बिहार में लिंगानुपात में सुधार जारी है। बल्कि पहले से और बेहतर हुई है। राष्ट्रीय और अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में बिहार में सुधार...

पटना बिहार में लिंगानुपात में सुधार जारी है। बल्कि पहले से और बेहतर हुई है। राष्ट्रीय और अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में बिहार में सुधार अधिक है। राज्य में 1000 पुरुषों पर अब 1090 महिलाएं हैं। बिहार में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बिहार में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या की बात करें तो ये 1062 से बढ़कर 1090 हो गई है। जबकि उत्तरप्रदेश में 995 से 1017 और झारखंड में 1002 से बढ़कर 1050 हो गई है। जबकि राष्ट्रीय लिंगानुपात दर 991 से बढ़कर 1020 हो गई है। लिंगानुपात में विकसित राज्य फिसड्डी राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के आंकड़ों के मुताबिक विकसित राज्यों महाराष्ट्र में प्रति हजार पुरुषों पर 966, गुजरात में 965, आंध्र प्रदेश में 1045, गोवा में 1027, तेलंगाना में 1049, तमिलनाडु में 1088 है। पड़ोसी राज्यों की बात करें तो यूपी में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1017, झारखंड में 1050, पश्चिम बंगाल में 1049, मध्य प्रदेश में 970 और ओडिशा में 1063 है। बिहार से आगे मात्र तीन राज्य हैं, जिनमें लक्ष्यद्वीप में प्रति हजार पुरुषों पर 1187, केरल में 1121 और पुडुचेरी में 1112 महिलाएं हैं। बिहार का प्रजनन दर अब भी ज्यादा NFHS-5 की दूसरे चरण की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार में प्रजनन दर 3.4 से घटकर 3.0 हुई है। जबकि राष्ट्रीय प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई। उत्तर प्रदेश में प्रजनन दर 2.7 से घटकर 2.4, जबकि झारखंड में 2.6 से घटकर 2.3 है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/310fa20
https://ift.tt/3D0cq1h

No comments