Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्थान के बेरोजगारों को गहलोत की बड़ी सौगात, कॉलेज व्याख्याताओं के और 1000 हजार पदों पर होगी भर्ती

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कॉलेज व्याख्याताओं के एक हजार ...

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कॉलेज व्याख्याताओं के एक हजार पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। साथ ही करीब 1 हजार पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये बड़ा ऐलान किया है। कॉलेज भवनों के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते तीन साल में 123 नए कॉलेज खोले हैं। फिलहाल कई कॉलेज स्कूल भवनों में ही संचालित हो रहे हैं। नए कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उत्कृष्ट मानव संसाधन तैयार करने की दृष्टि से प्रदेश में युवाओं को गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा मिले। इसके लिए अधिकारी ऐसा पुख्ता मैकेनिज्म तैयार करें जिससे सभी कॉलेजों में यूजीसी सहित अन्य मापदंडों की प्रभावी पालना सुनिश्चित हो। गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3rtvRxC
https://ift.tt/3EhccUS

No comments