Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar Jharkhand News Live : मांझी-सहनी मुलाकात क्या गुल खिलाएगी? देखिए बिहार-झारखंड की सभी खबरें एक क्लिक पर

पटना बिहार और झारखंड की हर ब्रेकिंग न्यूज के लिए अब आपको न टीवी चैनल खोलने की जरुरत है और न ही इधर उधर ताक-झांक करने की। हम आपको इस पेज प...

पटना बिहार और झारखंड की हर ब्रेकिंग न्यूज के लिए अब आपको न टीवी चैनल खोलने की जरुरत है और न ही इधर उधर ताक-झांक करने की। हम आपको इस पेज पर रोज ही दोनों राज्यों के हर जिले, हर कस्बे की ब्रेकिंग न्यूज, लाइव खबरें और अपडेट दिया करेंगे। यानि आप बस एक क्लिक करेंगे और ब्रेकिंग न्यूज आपके सामने हाजिर होगी। करना सिर्फ इतना है कि समय-समय पर इस पेज को रीफ्रेश करते रहें और बिहार-झारखंड की हर खबर से वाकिफ होते जाएं।
  • मांझी और सहनी की मुलाकात
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में अपनी हैसियत बढ़ाने को लेकर हम प्रमुख जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दबाव की राजनीति शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मुकेश सहनी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। पशुपालन मंत्री सहनी और पूर्व सीएम मांझी के बीच करीब एक घंटे 20 मिनट तक मुलाकात हुई।
  • बिहार-झारखंड में बारिश के आसार
बिहार-झारखंड में लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 से 30 दिसंबर के बीच राज्य के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन में ठंड बढ़ सकती है और इसके बाद राज्य में शीत लहर का आगाज भी हो सकता है। इस बीच शुक्रवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • बिहार-झारखंड के सीएम ने दी क्रिसमस की बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्रिसमस की लोगों को शुभकामनाएं दी। नीतीश कुमार ने ट्वीट किया कि 'क्रिसमस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शांति, प्रेम एवं करूणा का है , जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या के अवसर पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो जी से भेंट कर उन्हें क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के पावन पर्व पर देश और राज्यवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और जोहार। प्रभु यीशु सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करें।
  • बिहार में कोरोना के 13 नए केस
बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक दिन में 13 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जो नए मरीज मिले हैं उनमें से एक आदमी यूनाइटेड किंगडम से हाल ही में लौटा था। सिवान, शेखपुरा, गया और औरंगाबाद में भी मरीज मिले हैं। 17 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब ऐक्टिव केस की संख्या 78 हो गई है। इस बीच पटना शहर के 93 प्राइवेट अस्पताल और सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। यहां करीब ढाई हजार बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रिजर्व होंगे।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3susTt6
https://ift.tt/3pqCj73

No comments