Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bihar Weather : गया में 4 और पटना में 6 'डिग्री का टॉर्चर'... पूरे दिसंबर बिहार का रहेगा यही हाल, पढ़ लीजिए भविष्यवाणी

पटना बिहार में सर्दी अब चरम पर आ गई है। बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं रात के साथ-साथ दिन का पारा भी लुढ़का रही हैं। हाल ये है कि पटना में सो...

पटनाबिहार में सर्दी अब चरम पर आ गई है। बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं रात के साथ-साथ दिन का पारा भी लुढ़का रही हैं। हाल ये है कि पटना में सोमवार को पारा गिरकर मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। पटना-गया में कड़कड़ाती ठंड बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गया फिर से टॉप पर रहा जहां 4.1 डिग्री सेल्सियस की ठंड ने लोगों को दिनभर कड़कड़ाए रखा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आगे की भविष्यवाणी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को अपने अखिल भारतीय मौसम बुलेटिन में बिहार में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर के लिए अलर्ट जारी किया। शीत लहर की स्थिति उस स्थान पर घोषित की जाती है जब वास्तविक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है, साथ ही संबंधित सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस की दूरी पर होता है। इन जिलों में शीतलहर का पूर्वानुमान पटना मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि गया, पटना, डेहरी और सासाराम जैसे स्थानों सहित राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों में शीत लहर की स्थिति मुख्य रूप से महसूस की जा सकती है। गया में शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस और पटना में 7-8 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने का अनुमान है। दिन भी ठंडे रहने की संभावना है क्योंकि दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने का पूर्वानुमान है। दिसंबर तक रहेगी ऐसी ही ठंड पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहारवालों को साल के अंत तक इसी तरह की ठंड का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए, हालांकि तापमान में गिरावट की दर कुछ दिनों तक धीमी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार के मुताबिक 'बर्फ से लदी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति कम होने की संभावना है। यह केवल उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण था कि पिछले 3-4 दिनों में तापमान के स्तर में तेज गिरावट देखी गई। हालांकि, हवा की गति बुधवार से थोड़ी कम होने की उम्मीद है, जिससे तापमान थोड़ा स्थिर रहेगा, लेकिन वो कम ही रहेगा।' दो पश्चिमी विक्षोभ टकराएंगे हिमालय से एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम विज्ञानियों को भी मौसम में मामूली बदलाव की उम्मीद है। दोनों पश्चिमी विक्षोभ के क्रमशः 22 और 24 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक साल के अंत तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जो लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में उनकी दिशा पर निर्भर करता है।'


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3Jbdm7A
https://ift.tt/3qbeqQ5

No comments