पटना बिहार में पछुआ हवाओं ने रविवार की सुबह लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में गलन वाली ठंड शुरू हो गई है।...

पटना बिहार में पछुआ हवाओं ने रविवार की सुबह लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। राजधानी पटना समेत लगभग सभी जिलों में गलन वाली ठंड शुरू हो गई है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे में न्यूनतम पारे में दो डिग्री तक गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। सुबह ठंडी-दोपहर गर्म और रात में कनकनीमौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पछुआ हवा रह-रहकर अपनी रफ्तार में कमी और तेजी दिखा रही है। वहीं अनुमान जताया गया है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर से कमी आएगी जिसका असर पूरे बिहार में दिखेगा। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से भी ठंड तेजी से बढ़ेगी। पटना समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान तक लुढ़का बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान भी लुढ़क गया। देखिए किन शहरों में कितने डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान... इस बार सिवान में थरथराए लोगआमतौर पर गया जिला ठंड से ज्यादा हलकान रहता है क्योंकि ये चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा है। लेकिन शनिवार को गया के बदले सिवान थरथरा उठा, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के क्षेत्र जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया गया जो 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद पूसा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3p8eMHE
https://ift.tt/3J2mlYj
No comments