Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

LIVE: कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड में मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच रहे वोटर्स

कोलकाता (KMC) के सभी 144 वार्ड में रविवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 दिशा निर्देशों के सख्ती से पालन के बीच मतदान शुर...

कोलकाता (KMC) के सभी 144 वार्ड में रविवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 दिशा निर्देशों के सख्ती से पालन के बीच मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। देखिए हर अपडेट.. @10:40- कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान बमबाजी की खबर सामने आई है। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि 4959 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के लगभग 23,000 कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है और शहर भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 200 से अधिक पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं। कोलकाता निगम में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार निकाय बोर्ड में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी चुनाव मैदान में हैं। इसकी मतगणना 2 दिन बाद 21 दिसंबर को होगी। इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अपनी एकल पीठ के उस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपील खारिज कर दी, जिसमें राज्य पुलिस को- और ना कि केंद्रीय बलों को-19 दिसंबर के कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनावों में सुरक्षा मुहैया करने का आदेश दिया गया था।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mjjDnH
https://ift.tt/3e8tmIW

No comments