Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पंजाब चुनाव की तैयारी में भाजपा, शाह बोले- कैप्‍टन अमरिंदर और ढींडसा से चल रही बातचीत

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। विवादित तीन कृषि कानूनों के समाप्त होने के बाद अब पंजाब में भा...

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। विवादित तीन कृषि कानूनों के समाप्त होने के बाद अब पंजाब में भाजपा के प्रति किसानों का आक्रोश कम हो सकता है। पिछले दिनों कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा कि कृषि कानून अब खत्म हो चुका है। इसलिए, वह कोई मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन की बात कही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अब इस पर मुहर लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पंजाब चुनाव को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए सुखदेव सिंह ढींडसा से बातचीत चल रही है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बनाए जाने और मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने अब पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है। वहीं, सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का गठन किया है। भाजपा की ओर से पहली बार गठबंधन का दावा कैप्टन अमरिंदर सिंह भले ही अब तक कई बार भाजपा के साथ गठबंधन की बात कर चुके थे, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता की ओर से इस प्रकार की बात सामने नहीं आई थी। पहली बार अमित शाह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यह संभव है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो। हम दोनों ही दलों के साथ सकारात्मक सोच के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंच सकते हैं। इसके बाद वे अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद पंजाब चुनाव के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा। मेरिट पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव पंजाब और यूपी चुनाव में किसान आंदोलन के प्रभाव या असर की संभावनाओं को केंद्रीय गृह मंत्री ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे का चुनावी मैदान में कोई असर नहीं होगा। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद अब कोई मामला नहीं बच गया है। शाह ने दावा किया कि अगले चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव मेरिट के आधार पर लड़ा जाएगा। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बदलने के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसानों के आंदोलन का बहुत कम असर है। ताली-थाली बजाने पर शाह का बड़ा हमला केंद्रीय गृह मंत्री ने दीप जलाने, ताली-थाली बजाने और मास्क का उपहास उड़ाने वालों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज वे लोग चुप हैं, क्योंकि कोरेाना के खिलाफ लड़ाई केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ देश की 130 करोड़ आबादी ने मिलकर लड़ा। अन्य देशों में केवल सरकारें कोरोना से निपट रही थी। भारत ने एकजुट होकर इसे हराया। उन्होंने मोदी सरकार के लिए गए नीतिगत फैसलों की भी तारीफ की। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल के बाद दुनिया में भारत के लिए बेहतर अवसर होने की कल्पना की थी। उन्होंने कल्पना की थी कि आर्थिक मंदी दुनिया को प्रभावित करेगी, लेकिन सरकार के नीतिगत फैसलों ने सुनिश्चित किया कि वैश्विक आर्थिक मंदी देश को नहीं छू पाए। कोविड-19 के नए संस्करण ओमीक्रॉन पर उन्होंने कहा कि सरकार कड़ी नजर रख रही है। सियासत केमिस्ट्री है, फिजिक्स नहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए अमित शाह ने गठबंधन की तैयारी में जुटी पार्टियों पर निशाना साधा। शाह ने राजनीति को केमिस्ट्री बताया और कहा कि सियासत फिजिक्स नहीं है, यह केमिस्ट्री है। यह अनुमान लगाना सही नहीं है कि जब दो पार्टियां साथ आती हैं, तो वोट बैंक जुड़ जाते हैं। जब दो केमिकल मिलते हैं तो तीसरे केमिकल का भी निर्माण होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने पहले भी देखा है जब एसपी और कांग्रेस ने हाथ मिलाया और बाद में एसपी, बीएसपी और कांग्रेस तीनों एक साथ आ गए, फिर भी भाजपा की जीत हुई। अमित शाह ने कहा कि लोग जागरूक हैं। वोट बैंक के आधार पर बनने वाला गठबंधन अब लोगों का मार्गदर्शन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सांगठनिक प्रभार और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3rHzi3T
https://ift.tt/3DC1sQ9

No comments