Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Gopalganj News: शादी के 7 साल बाद बनने वाली थी मां, ससुराल वालों ने लाख रुपये की खातिर ले ली जान

गोपालगंज बिहार के गोपालगंज में दहेज लोभी ससुराल वालों पर 3 माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हत्या के बाद ...

गोपालगंज बिहार के गोपालगंज में दहेज लोभी ससुराल वालों पर 3 माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हत्या के बाद विवाहिता के शव को जलाने का प्रयास किया गया। मायके वालों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर अधजले शव को बरामद कर लिया है। हत्या की वजह दहेज में 3 लाख रुपए का डिमांड बताया जा रहा है। घटना नगर थाना के हरपुर गांव की है। विवाहिता का नाम जानकी देवी है। वह नगर थाना के हरपुर निवासी सीटू महतो की पत्नी थी। जानकी देवी की बहन सुभावती देवी ने बताया कि 7 साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के 7 साल बाद उसे बच्चा होने वाला था। वह 3 महीने की गर्भ से थी। आरोप है कि जानकी देवी से उसका पति और ससुराल वाले दहेज में 3 लाख रुपए का डिमांड कर रहे थे। जानकरी देवी ने मायके में ससुराल वालों की डिमांड बताई तो भाई ने दो लाख रुपये दिए भी थे। आरोप है कि महज 1 लाख रुपए के लिए उनकी बहन की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले आई है। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने कहा कि जानकी देवी के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3oBFRmo
https://ift.tt/3GutIWq

No comments