रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी के बाद हुए आ...

रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी के बाद हुए आशीर्वाद समारोह (रिसेप्शन) में जमकर फायरिंग हुई। धड़ाधड़ फायरिंग करके रिसेप्शन में शादी का जश्न मनाया गया। फायरिंग की घटना के दौरान खुद कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय और सैंकड़ों मेहमान समारोह में मौजूद थे। अब इसी हर्ष फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। समारोह में कई लोगों ने बंदूकें लेकर किया डांस, किसी ने नहीं टोका बांसवाड़ा में हुए इस आशीर्वाद समारोह में फायरिंग से पहले बंदूकों के साथ डांस किया गया। कई लोगों ने पारंपरिक गेर नृत्य के दौरान बंदूकें हाथ में लेकर डांस किया। इस दौरान समारोह में सैंकड़ों मेहमान मौजूद रहे। एक छोटी सी लापरवाही माहौल को गमगीन बना सकती थी लेकिन फिर भी किसी ने टोका तक नहीं। पूर्व मंत्री की बेटी के साथ हुआ मंत्री के बेटे का विवाह कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह मालवीय का विवाह पूर्व मंत्री और भाजपा नेता धन सिंह रावत की बेटी के साथ हुआ है। बांसवाड़ा स्थित धनसिंह रावत के आवास पर सोमवार 13 दिसंबर की शाम को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई। किसी भी समारोह में फायरिंग करना प्रतिबंधित है कानूनविदों के अनुसार किसी भी समारोह में फायरिंग करना प्रतिबंधित है। भले ही किसी के पास लायसेंसधारी बंदूक हो, लेकिन जश्न मनाने के लिए फायरिंग करना प्रतिबंधित है। चूंकि पूर्व में कई बार ऐसे मामले देखगे गए हैं जब खुशी के मौके पर की गई फायरिंग के दौरान गोली लग जाने से लोगों की मौतें है। इसी कारण फायरिंग को प्रतिबंधित किया गया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3s6fnM3
https://ift.tt/3dTDq8J
No comments