रांची : झारखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। तीसरी लहर में राज्य में ये मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग...

रांची : झारखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। तीसरी लहर में राज्य में ये मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर रात आंकड़ें को जारी किया। 12 कोरोना पीड़ितों की मौत झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन में बुधवार को बताया गया कि 2617 नए संक्रमित मिले। जबकि स्वस्थ होने पर 3769 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27422 रह गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा परेशान करनेवाला रहा। बुधवार को 12 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा मरीज रांची में मिले राज्य में सबसे अधिक 809 नए मरीज रांची में ही मिले। जबकि बोकारो में 135, चतरा में 61, देवघर में 91, धनबाद में 135, दुमका में 118, पूर्वी सिंहभूम में 525, गढ़वा में 12, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 82, गुमला में 29, हजारीबाग में 25, जामताड़ा में 15, खूंटी में 10, कोडरमा में 78, लातेहार में 12, लोहरदगा में 21, पाकुड़ में 27, पलामू में 69, रामगढ़ में 17, साहेबगंज में 40, सरायकेला में 111, सिमडेगा में 73 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 108 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 92.09 प्रतिशत हो गया है। दूसरे कारणों से भी हो रही मौत- मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण से मृत्यु का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है, परिस्थिति सामान्य है। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर और अन्य कारणों की वजह से लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है कि कोविड-19 और ओमिक्रॉन के कारण किसी की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट- रवि सिन्हा
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3AfoP1I
https://ift.tt/3FDGcu1
No comments