भोपाल एमपी (MP Rain Latest News) में गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की शाम से राजधानी भोपाल में तेज हवाएं चल रही हैं। दे...

भोपाल एमपी (MP Rain Latest News) में गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की शाम से राजधानी भोपाल में तेज हवाएं चल रही हैं। देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह तक पूरे शहर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश का दौर थमने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। इसकी वजह से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई थी। शाम में जब हवाएं चलने लगीं तो लोगों को ठंड का एहसास हुआ है। कई जगहों पर सुबह में कोहरा भी देखने को मिला है। बुधवार की शाम मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि यहां गरज और चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही ओले भी गिरेंगे। गुरुवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान में 28.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास बना है। इन्हीं वजह से एमपी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। गौरतलब है कि ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। वही बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3qWUyk4
https://ift.tt/3JS7Ua2
No comments