Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Cold Weather Update : आसमान में बादलों का डेरा, कोहरे के साथ हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी

भोपाल : बारिश के बाद एमपी () में फिर से आसमान में बादलों का डेरा है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी के बाद लोगों को ठंड से ...

भोपाल : बारिश के बाद एमपी () में फिर से आसमान में बादलों का डेरा है। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल होने की वजह से हवा रूख भी बदल गया है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट () की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से सर्दी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। उसका असर भी एमपी () में पड़ेगा। जनवरी के आखिरी में भी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। भोपाल में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मगर आसमान में बादल छाए हुए हैं, इसकी वजह से ही ठंड की फिर से वापसी हो सकती है। वहीं, बादलों के कारण भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। आईएमडी भोपाल के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच एक ट्रफ रेखा है। उत्तरी एमपी में बादल छाए हुए हैं। राज्य में इस सप्ताह कोहरा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी भोपाल में हवा की दिशा पश्चिमी है और गति 16 किमी प्रति घंटा है। वहीं, एमपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान धार और नौगांव में आठ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर सुबह में कोहरा छाया रहा है। जबलपुर में विजिबिलीट 50 मीटर से कम रही जबकि ग्वालियर और उमरिया में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर में दिन का तापमान में 24 डिग्री सेल्सियस और रात में 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इन जगहों पर छाया रहेगा कोहरा वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रीवा, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में मध्यम और घने कोहरे की संभावना है। इसके साथ ही भोपाल, शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कोहरा रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार शहडोल और रीवा संभागों के साथ मंडला, बालाघाटा, सागर, सिवनी, मुरैना, भिंड और दतिया जिलों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3u8MMa7
https://ift.tt/3Auujpl

No comments