भोपाल भारत के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने से कई जगहों पर पारा गिरने लगा है। 18 जनवरी से पहले उत्तर भारत में अगली मौसम प्रणाली(...

भोपाल भारत के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने से कई जगहों पर पारा गिरने लगा है। 18 जनवरी से पहले उत्तर भारत में अगली मौसम प्रणाली(पश्चिमी विक्षोभ) के आगमन संभावना कम है। इन मौसम परिस्थितियों के कारण अगले दो दिनों के दौरान एमपी के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति पैदा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश (Cold Wave Weather In MP) में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रहने और उसके बाद वर्षा गतिविधियां घटने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के अनुसार अगले चार-पांच दिनों के दौरान निम्न क्षोभमंडल स्तर पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे इलाकों में आने वाली हवाओं के संगम की बहुत संभावना है। इन्हीं वजहों से कोल्ड डे की संभावना है। राजधानी भोपाल में ठंडी हवाएं बहुत तेज चल रही हैं। हवा तेज चलने की वजह से कनकनी बढ़ हुई है। मंगलवार की सुबह आठ बजे तक धूप नहीं निकलती है। भोपाल में आसमान में धूंध है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार धूप की लुकाछिपी आज भी जारी रहेगी। सुबह में भोपाल में अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस रहा है। साथ ही न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहे हैं। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इन जगहों पर रहा है सबसे कम तापमान
- नीमच (मरूखेड़ा) - 6.1°C
- रतलाम (सिटी) - 7.4°C
- गुना (आरोन) - 7.7°C
- धार (सिटी) - 8.0°C
- गुना (सिटी) - 8.6°C
- भोपाल (बैरागढ़) - 8.6°C
- रायसेन (सिटी) - 8.6°C
- बड़वानी (तालुन) - 8.7°C
- भोपाल (बैरसिया) - 9.0°C
- शाजापुर (सिटी) - 9.1°C
- राजगढ़ (सिटी) - 9.2°C
- इंदौर (एयरपोर्ट) - 9.5°C
- उज्जैन (सिटी) - 9.5°C
- विदिशा (सिटी) - 9.7°C
- खरगोन (सिटी) - 9.8°C
- सिवनी (सिटी) - 10.4°C
- सागर (सिटी) - 10.0°C
- सिवनी (सिटी) - 10.4°C
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3HWJM4f
https://ift.tt/3r4cbyf
No comments