भोपाल : एमपी में मौसम () का मिजाज आज से फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि () के साथ...

भोपाल : एमपी में मौसम () का मिजाज आज से फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि () के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए () रहेंगे। इससे एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अलग-अलग परिस्थितियों की वजह से 21 से 23 जनवरी तक मौसम का मिजाज एमपी () में बदला रहेगा। इसका असर सबसे ज्यादा पश्चिमी मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग () ने चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के अनुसार 21 से 22 जनवरी, 2022 के दौरान पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश (ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिले) और 22 जनवरी, 2022 के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश (रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिले) में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी और ओलावृष्टि की बहुत संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी मध्यप्रदेश के किसी-किसी हिस्सों में रात/सुबह के घंटों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं के हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति की संभावना है। अभी प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर है। इसलिए कड़ाके की ठंड बरकरार है। उन्होंने बताया कि निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर अपनी धुरी के साथ एक ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ मोटे तौर पर 60°पूर्वी देशांतर के साथ 32° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चलायमान है। एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। 22 जनवरी 2022 को एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के दक्षिण पश्चिम राजस्थान ऊपर बनने की बहुत संभावना है। इन्हीं मौसम परिस्थितियों के कारण 21 से 23 जनवरी, 2022 के दौरान मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है और उसके बाद वर्षा गतिविधियों में कमी की संभावना है। गौरतलब है कि एमपी में अभी कड़ाके की ठंड़ भी पड़ रही है। 19 जनवरी को भोपाल में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, जो बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। 20 जनवरी को राजधानी भोपाल में मौसम साफ है। साथ ही धूप भी निकली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने भोपाल में भी बारिश का अंदेशा जताया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3fEWMz9
https://ift.tt/3IBVKRd
No comments