पटना: पटना (), गया, मुजफफरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अररिया और दरभंगा में बुधवार को कोल्ड डे () घोषित होने के बाद राज्...

पटना: पटना (), गया, मुजफफरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अररिया और दरभंगा में बुधवार को कोल्ड डे () घोषित होने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों () में कड़ाके की ठंड पड़ी। पहाड़ों में बर्फीले मौसम की वजह से बिहार में भी किसी बड़ी राहत की संभावना नहीं है। उधर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ जिलों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वहीं राज्य के कई हिस्सों में तापमान दहाई के आंकड़े से भी नीचे चला गया। खासतौर पर राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर का बुरा हाल रहा। अगले 48 घंटे तक कोल्ड डे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार शाम को जारी अपने अखिल भारतीय बुलेटिन में यह भी कहा कि अगले दो दिनों में बिहार के कई हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर भीषण ठंड तक की स्थिति बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कोल्ड डे की स्थिति तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है और लगातार दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होती है। बिहार में बारिश का पूर्वानुमानठंड के अलावा, 22 जनवरी को उत्तर-पश्चिम में अलग-अलग स्थानों और दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। IMD की चेतावनी भी पढ़ लीजिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार शाम को जारी अपने बुलेटिन में यह भी कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ठंड से लेकर भीषण ठंड के दिन रहने की संभावना है। पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिन के सामान्य से सात डिग्री कम था। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान शेखपुरा में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों (पटना सहित) में ठंडे दिन यानि कोल्ड डे रहने की संभावना है। ये है कोल्ड डे की वजह कड़ाके की ठंड का कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी दिनेश कुमार भारती ने कहा कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं 8-10 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चल रही थीं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यदि शीत लहर या ठंडी हवाएं 5 किमी प्रति घंटे की गति से चलती हैं, तो शरीर का महसूस किया जाने वाला तापमान वास्तविक तापमान से दो से तीन डिग्री कम होता है। इस प्रकार, 5-7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान को 6 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस कराती है। इसे विंड-चिल फैक्टर कहा जाता है। इन जिलों में बारिश के आसार ठंड के अलावा शुक्रवार से रविवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया है कि शुक्रवार को बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में और शनिवार को राज्य भर के कुछ स्थानों और रविवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3FEabSR
https://ift.tt/3qKfn3p
No comments