Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Weather Live News : पांच दिन से लगातार ठिठुर रहा भोपाल, फरवरी के पहले सप्ताह में और सताएगी सर्दी

भोपाल : एमपी () की राजधानी भोपाल में लगातार पांच दिनों से शीतलहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो कई सालों बाद भोपाल () में इस तरह की ठंड ...

भोपाल : एमपी () की राजधानी भोपाल में लगातार पांच दिनों से शीतलहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो कई सालों बाद भोपाल () में इस तरह की ठंड पड़ रही है। पिछले पांच दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस () के बीच है। वहीं, होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में शनिवार को जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा कि एमपी के अधिकांश हिस्सों में तीन फरवरी तक न्यूनतम तापमान में चार-छह डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की बहुत संभावना है। उन्होंने कहा है कि दो फरवरी के एमपी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही चार फरवरी तक एमपी का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर पर अपनी धुरी के साथ मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अब मोटे तौर पर उत्तर में 33°उत्तरी अक्षांश की ओर 64°पूर्वी देशांतर के साथ चलायमान है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के दो फरवरी, 2022 से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। एक तीन फरवरी, 2022 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में एमपी के अधिकांश हिस्सों में तीन फरवरी तक न्यूनतम तापमान में चार-छह डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की बहुत संभावना है। गौरतलब है कि शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। 25.4 डिग्री सेल्सियस कई दिनों बाद अधिकतम तापमान गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान शहर में 5.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। हवा 12 किमी की रफ्तार से चल रही है। सबसे कम न्यूनतम तापमान में नौगांव में तीन डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/GHhgstdbC
https://ift.tt/vMmaBqC1D

No comments